spot_img
26.1 C
New Delhi
Friday, March 29, 2024

Bihar Election 2020: पहले चरण में चिराग ने BJP के खिलाफ नहीं उतारा एक भी उम्मीदवार

नई दिल्ली | LJP ने गुरुवार को पहले चरण के चुनाव के लिए अपने 42 प्रत्याशियों की सूची जारी की। लोजपा ने BJP के खिलाफ एक भी सीट पर प्रत्याशी नहीं दिया है। NDA के तहत जदयू 35, हम छह और वीआईपी एक सीट पर चुनाव लड़ रहा है। इन्हीं सभी सीटों पर लोजपा ने प्रत्याशी उतारा है। इस तरह उसने साफ कर दिया है कि उसकी लड़ाई भाजपा से नहीं है। लोजपा ने टिकट बंटवारे में सवर्णों को तवोज्जो दिया है। 42 में से 18 उम्मीदवार सवर्ण समुदाय से हैं, जो 43% है।

बिहार के कई जिलों में एक पोस्टर चर्चा का विषय बना था। पोस्टर पर लिखा था कि ‘मोदी से कोई बैर नहीं नीतीश तेरी खैर नहीं’। उस पोस्टर में चिराग पासवान और पीएम नरेंद्र मोदी एक साथ खड़े दिखाई दे रहे थे। वहीं राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अकेले बैठे हुए दिखाया गया था।

20% महिलाओं को टिकट
लोजपा ने अपने प्रत्याशियों में महिलाओं को भी प्राथमिकता दी है। 42 में नौ प्रत्याशी महिला हैं, जो 20 प्रतिशत होते हैं। 42 में दस अनुसूचित जाति के प्रत्याशी मैदान में हैं। इस तरह 13 प्रत्याशी पिछड़-अतिपिछड़ा समुदाय के हैं।

LJP candidate list 2020

1. शेखपुरा- इमाम गजाली
2. डुमरांव- अखिलेश कुमार सिंह
3. करगहर- राकेश कुमार सिंह उर्फ गबरू सिंह
4. बेलहर- अर्चना कुमार उर्फ बेबी यादव
5. सिकंदरा (सुरक्षित)- रविशंकर पासवान
6. चेनारी (सुरक्षित)- चंद्रशेखर पासवान
7. झाझा- डॉक्टर रविंद्र यादव
8. तारापुर- मीना देवी
9. कुटुम्बा (सुरक्षित)- सरूण पासवान
10. बरबीघा- डॉक्टर मधुकर कुमार
11. अगरपुर- डॉक्टर मृणाल शेखर
12. चकाई- संजय कुमार मंडल
13. संदेश- श्वेता सिंह
14. बाराबट्टी (सुरक्षित) रेणुका देवी
15. गोविंदपुर- रणजीत यादव उर्फ रणजीत प्रसाद
16. नवादा- शशि भूषण कुमार
17. मोकामा- सुरेश सिंह निषाद
18. सूर्यगढ़ा- रविशंकर प्रसाद सिंह उर्फ अशोक सिंह
19. मसौढ़ी (सुरक्षित)- परशुराम कुमार
20. रफीगंज- मनोज सिंह
21. नोखा- डॉक्टर कृष्ण कबीर
22. जगदीशपुर- भगवान सिंह कुशवाहा
23. कुर्था- भुवनेश्वर पाठक
24. बेलागंज- रामाश्रय शर्मा उर्फ पुण्यदेव शर्मा
25. राजपुर (सुरक्षित)- निर्भय कुमार निराला
26. अतरी- अरविंद कुमार सिंह
27. दिनारा- राजेंद्र सिंह
28. ब्रह्मपुर- हुलास पांडेय
29. पालीगंज- उषा विद्यार्थी
30. धोरैया (सुरक्षित)- दीपक कुमार पासवान
31. इमाकगंज (सुरक्षित)- श्रीमति शोभा
32. शेरघाटी- मुकेश कुमार यादव
33. जमालपुर- दुर्गेश कुमार सिंह
34. टिकारी- कमलेश शर्मा
35. अगिगांव (सुरक्षित)- राजेश्वर पासवान
36. सासाराम- रामेश्वर चौरसिया
37. जहानाबाद- इंदू देवी कश्यप
38. सुल्तानगंज- नीलम देवी
39. ओबरा- डॉक्टर प्रकाश चंद्र
40. नवीनगर- विजय कुमार सिंह
41. घोसी- राकेश कुमार सिंह
42. मखदुमपुर (सुरक्षित)- रानी कुमारी

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,034,022
Confirmed Cases
Updated on March 29, 2024 12:57 AM
533,543
Total deaths
Updated on March 29, 2024 12:57 AM
44,500,479
Total active cases
Updated on March 29, 2024 12:57 AM
0
Total recovered
Updated on March 29, 2024 12:57 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles