नई दिल्ली। बॉलीवुड के फिट एक्टर अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे है। जाहिर है कि बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल ने बॉलीवुड की एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। आज वह किसी परिचय के मोहताज नहीं है। अपनी एक्टिंग के साथ साथ वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में छाए रहते हैं। तो आज के खास दिन हम जानेंगे उनसे जुड़ी खास बातें और देखेंगे उनकी बेहतरीन तस्वीरें।
.एक बार अर्जुन रामपाल दिल्ली की एक पार्टी में गए थे। लेकिन उन्हें मालूम नहीं था कि इस पार्टी में उनकी किस्मत चमकने वाली है। मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल की नजर अर्जुन पर पड़ी। जिसके बाद उन्होंने अर्जुन को मॉडलिंग करने का ऑफर दिया। जहां से एक्टर की किस्मत बदल गई।
. साल 2001 में उन्हें फिल्म प्यार इश्क और मोहब्बत में काम करने का मौका मिला। इसके बाद मानो अर्जुन की एक्टिंग का सफर शुरू हो गया। इसके बाद सिनेमा की दुनियां को अर्जुन ने कई सारी सुपरहिट फिल्में दी है।
. साल 1998 में अर्जुन रामपाल ने मॉडल मेहर जेसिया से बड़ी ही धूमधाम के साथ शादी की थी। दोनों की दो बेटियां माहिया और मायरा हैं। लेकिन शादी के 20 साल बाद 2018 दोनों ने अचानक ही अलग होने का फैसला कर लिया।
. अर्जुन के बारें में खास बात ये है कि अर्जुन गैब्रिएला साउथ अफ्रीका की मॉडल हैं उसको डेट कर रहे है। गैब्रिएला का नाम एफएचएम में दुनिया की 100 सबसे सेक्सी महिलाओं की लिस्ट में शामिल हो चुका है। गैब्रिएला ने हाल में ही अर्जुन रामपाल के बेटे को जन्म दिया है।
. करियर की बात करें तो दीवानापन, दिल है तुम्हारा, आई सी यू, असंभव, यकीन, रॉय, दिल का रिश्ता, चक्रव्यूह, इनकार, डैडी, अनकही, दिल है तुम्हारा, डॉन,वादा, ओम शांति ओम, रॉक ऑन, हाउसफुल, राजनीति और रा.वन जैसी तमाम फिल्मों में काम किया।
बॉलीवुड कलाकार अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) आज अपना 49वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इतनी उम्र में भी उनकी फिटनेस युवाओं को काफी इन्सपायर करती है। अपनी फिटनेस को लेकर अर्जुन काफी एलर्ट भी रहते हैं। बता दें कि अपनी अदाकारी के अलावा अपनी बेहतरीन फिटनेस की वजह से भी फैंस के बीच अर्जुन काफी लोकप्रिय हैं।