नई दिल्ली। एकता कपूर (Ekta kapoor) को कौन नहीं जानता है, टेलीविजन (Television) की क्वीन कही जानें वाली एकता हजारों दिलों की धड़कन है। खैर आज एकता कपूर के लिए बहुत ही खास दिन है, एकता अपना 46 वां जन्मदिन मना रही है आज। हजारों लाखों को उनकी पहचान देने वाली एकता कपूर का जीवन काफी दिलचस्प है, कई सारी ऐसी बातें है जिनको हर कोई जनना चाहता है। तो एकता कपूर के जन्मदिन पर जानते है कुछ खास और दिलचस्प जानकारी।
क्या सच में Nusrat Jahan पति Nikhil से रह रहीं हैं अलग ??
एक्टर जीतेंद्र और शोभा कपूर की बेटी एकता कपूर (Ekta kapoor) देश के सबसे ज्यादा सफल लोगों में से एक है। साथ ही टेलीविजन की दुनियां पर एकता का बहुत बात हाथ है, कई सारे सफल कलाकारों के साथ लोगों को कई सारे सफल शो देकर ना जानें कितनों लोगों की पहली पसंद बनी है। बता दे कि एकता एक सक्सेसफुल डायरेक्टर, स्क्रिप्ट राइटर और प्रोड्यूसर हैं।
View this post on Instagram
आपको बता दे कि एकता (Ekta kapoor) को एशिया वीक मैगजीन में ‘एशिया के सर्वाधिक शक्तिशाली कम्युनिकेटर्स’ के रूप में चुना गया था। एकता कपूर को अपनी सफलता के लिए भारतीय टेलीविजन अकादमी पुरस्कार, इंडियन टेली अवार्ड्स, कलाकार पुरस्कार, एशियाई टेलीविजन अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। खैर कई सारे सीरियल और फिल्मों में अच्छा नाम कमा चुकी एकता कपूर आज अपने जीवन में बहुत खुश है।
अगर एकता के निजी जीवन को लेकर बात करें तो अभी तक शादी नहीं की एकता कपूर ने। कई सारे इंटरव्यू और खबरों के मुताबिक करियर पर ही एकता ने फोकस किया और फिर धीरे-धीरे काम करती रही, शादी के बारें में ज्यादा नहीं सोचा। और शयद एक वक्त ऐसा था जब एकता को शादी करनी थी परंतु जब पापा के सामने कोई शर्त रखी जो कि उन्होंने पूरी की। और अभी तक शादी नहीं की है। एकता कपूर साल 2019 में सेरोगेसी के जरिए मां बनीं थीं। एकता कपूर ने अपने पिता के नाम पर बेटा का नाम रवि कपूर रखा।
टेलीविजन की अभिनेत्री का दिखा हॉट अंदाज, इंटरनेट पर लगी आग
एकता कपूर के बारें में खास बात ये भी कि वो आधिकतर काले रंग के कपड़े पहनती है। ऐसा कहा जाता है कि एकता कपूर एस्ट्रोलॉली और न्यूमरोलॉजी में गहरा विश्वास रखती हैं। किसी एस्ट्रोलॉजर ने उन्हें काले कपड़े पहनने की सलाह दी थी तबसे वो हमेशा काले कपड़े पहने नजर आती हैं।