नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर जिनको फैंस प्यार से सल्लू भाई या भाईजान बुलाते है, जी हां हम बात कर रहे है सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की। सलमान खान आज अपना 56वां बर्थडे अपने पनवेल फार्महाउस पर सेलिब्रेट कर रहे हैं। सलामन ने देर रात इस जश्न को मीडिया और पैपराजी के साथ मनाया।
फिल्म की सफलता के लिए SaraAli khan पहुंची उज्जैन के महाकाल मंदिर
आपको बता दे कि बैसे तो सलमान बहुत ही शांत तरीके से अपना बर्थडे मनाते है और कुछ खास दोस्त ही इसमें शामिल होते है। तो इस बार भाईजान के फार्महाउस पर सेलिब्रेशन के लिए कई सेलेब्स पहुंचे हैं। बॉबी देओल, संगीता बिजलानी, सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान, निखिल द्विवेदी, रजत शर्मा, वत्सल सेठ, अतुल अग्निहोत्री, अलवीरा खान अग्निहोत्री जैसे सेलेब्स शामिल हैं।
मेहनत की बात करें तो बहुत काम करने के बाद यहां तक पहुंचे है सलमान। आज जिस सलमान खान की फिल्म उनके नाम से ही करोड़ों कमा लेती है कभी ऐसा दौर भी था जब उनकी पहली फिल्म हिट होने के बाद उन्हें तीन साल तक काम ही नहीं मिला। सलमान बेशक सलीम खान के बेटे हैं लेकिन करियर में उन्हें इसका फायदा कभी नहीं मिला।
नाम के साथ साथ सलमान खान के पास बहुत पैसा भी है। 2019 में फोर्ब्स की लिस्ट के मुताबिक, सलमान खान की नेट वर्थ 293 मिलियन डॉलर थी। 2021 के आंकड़े के मुताबिक यह 380 मिलियन डॉलर है। सलमान मुंबई में गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं। ये अपार्टमेंट सलमान का घर होने की वजह से काफी चर्चा में रहता है।
BB15: जब Shamitha Shetty ने मारा Rakhi को धक्का तो…
सलमान खान को जब भी शूटिंग से वक्त मिलता है वह पनवेल वाले फार्महाउस पर वक्त बिताने आ जाते हैं। सलमान खान को जब भी सुकून से वक्त बिताना होता है तो वो पनवेल वाले फार्महाउस पहुंच जाते हैं। 150 एकड़ में फैला सलमान का लग्जरी फार्म हाउस काफी बड़ा है, जिसके आसपास घने जंगल हैं।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।