spot_img
35.1 C
New Delhi
Friday, April 19, 2024

Birthday Special: दीपिका से पहले इन हसीनाओं से दिल लगा चुके है रणवीर सिंह

नई दिल्ली। लड़कियों के दिलों पर राज करने वाले बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) जो कि फिलहाल तो दीपिका पादूकोण के पति है। पर क्या आप जानते है कि दीपिका के पति बनने से पहले रणवीर सिंह किन किन बॉलीवुड हसीनों के साथ रिश्ते में रहे है। अगर नहीं तो आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसी ही कहानियां और किस्से जो कि काफी दिलचस्प है। खैर आज बॉलीवुड के पावर हाउस के नाम से पहचान बनाने वाले एक्टर रणवीर सिंह का आज जन्मदिन है।

गिरफ्तारी के बाद पायल रोहतगी फिर से भड़की पुलिस पर

बैंड बाजा बारात से अपने करियर की शुरूआत करने वाले रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने इंडस्ट्री में एक लंबा सफर तय किया है और अभिनय से अपनी प्रतिभा भी साबित की है। लेकिन अपनी खुबसूरती, अपने अलग अंदाज से हसीनाओं के दिलों में भी राज करते है रणवीर सिंह। तो आज के खास दिन हम बात करेंगे रणवीर सिंह के बारें में। आज भले दी रणवीर दीपिका के दीवाने हों, लेकिन उनसे पहले भी रणवीर के काफी अफेयर रह चुके हैं। तो चलिए आज आपको बताते हैं उन हसीनाओं के बारे में जिनसे जुड़ा था रणवीर सिंह का नाम।

1. अहाना देओल- बॉलीवुड एक्ट्रेस अहाना देओल के साथ भी रणवीर का नाम जुड़ चुका है। खबरों की माने तो अहाना और रणवीर एक दूसरे को डेट करते थे। कॉलेज के समय  में रणवीर अहाना को काफी पसंद करते थे। हालांकि ऐसा बताते हैं कि उस वक्त अहाना ने आदित्य रॉय कपूर के लिए रणवीर को छोड़ दिया था। अहाना के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुद रणवीर सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था।

2. अनुष्का शर्मा- अनुष्का शर्मा और रणवीर सिह को लेकर तो बॉलीवुड गलियारों से कई सारे खबरें सुनने में आती थी। दोनों ने फिल्म बैंड बाजा बारात में साथ काम किया था। बैंड बाजा बारात में अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह की जोड़ी खूब पसंद की गई थी। कहते हैं कि इस फिल्म के बाद ही दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे थे। हालांकि जल्द ही दोनों के बीच का रोमांस खत्म होने लगा और आपसी सहमति से दोनों अलग हो गए थे।

3. सोनाक्षी सिन्हा- बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी का नाम भी रणवीर सिंह संग जुड़ चुका है। दोनों ने फिल्म लुटेरे में साथ काम किया था। दोनों को कई पार्टियों में साथ हाथ थामे भी देखा गया। हालांकि डेटिंग की खबर पर रणवीर ने कहा था कि, ‘हम काम के सिलसिले में अक्सर मिलते हैं। वो बहुत ही प्यारी लड़की है। जहां तक डेटिंग का सवाल है तो मैं अभी किसी के साथ रिलेशनशिप में नहीं हूं’।

4. परिणीति चोपड़ा- हिंदी फिल्म जगत की एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के साथ भी बर्थडेबॉय रणवीर सिंह का नाम जुड़ चुका है। फिल्म किल दिल और लेडीज वर्सेज रिकी बहल में परिणीति और रणवीर ने साथ काम किया था। दोनों को अक्सर इंटरव्यू के दौरान एक दूसरे को छेड़ते देखा गया। परिणीति का कहना था कि, ‘रणवीर संग मुझे इन सारी बातों की आदत पड़ चुकी है। वो बिल्कुल ही बेशर्म है। रणवीर और परिणीति बहुत ही अच्छी दोस्ती साझा करते हैं’।

तापसी के बाद Sonam Kapoor ने भी दिया कम फीस को लेकर बयान

तो ऐसी है रणवीर सिंह की प्रेम भरी कहानियां, जो कि लोगों को हमेशा ही याद रहेंगी। फिल्मी दुनियां में अच्छी खासी पहचान बनाने वाले रणवीर सिंह आज सुपरस्टारों की लिस्ट में शामिल होते है। और अपनी पत्नि दीपिका पादूकोण के साथ काफी खुश है। और बहुत ज्यादा प्यार करते है दीपिका पादूकोण से। कहते है ना कुछ रिश्ते हमेशा ही खुशी के साथ साथ सुकून देते है, वहीं है रणवीर सिंह और दीपिका का रिश्ता।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 19, 2024 9:30 PM
533,570
Total deaths
Updated on April 19, 2024 9:30 PM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 19, 2024 9:30 PM
0
Total recovered
Updated on April 19, 2024 9:30 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles