spot_img
36.1 C
New Delhi
Friday, March 29, 2024

Birthdayspecial: मॉडलिंग से फिल्मों तक का सफर, जानतें है कुछ किस्से दीपिका से जुड़े

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का नाम आज फिल्मी दुनियां की सबसे सफल एक्ट्रेस में आता है। पर क्या आप जानते है कि इस बेहद सफल करियर के पीछे क्या राज है, कितनी मेहनत है और कितना कुछ खोयो या पाया है। दीपिका के जीवन में एक बार वो समय भी आया था जहां पर उनको किसी के साथ की सबसे ज्यादा जरुरत थी। अकसर दीपिका ने बताया है औऱ खुल कर बात करी है अपने इस खराब समय को लेकर। चालिए तो आज हम आपको बतातें है एक्ट्रेस से जुड़ी कुछ अनसूनी बातें।

love.btvbharat

सारा की जगह इस एक्ट्रेस को मिला ‘एनीमल’ में रोल, साथ में नजर आएगें रणबीर कपूर

दीपिका पादुकोण का सफर

आज दीपिका के जन्मदिन है इसीलिए आज एक्ट्रेस के बारें में बात करेंगे। दीपिका का जन्म 5 जनवरी को हुआ था, और आज एक्ट्रेस 35 वां जन्मदिन मना रहीं है। पसर्नल जीवन के बारें में बात करें तो दीपिका का जन्म डेनमार्क की राजधानी कोपनहेगन में हुआ था। उनके पिता प्रकाश पादुकोण मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी रहे हैं जबकि उनकी मां उज्वला पादुकोण एक ट्रैवल एजेंट थीं। जब दीपिका एक साल की थीं तो उनका परिवार बेंगलुरु आ गया था और उनकी पढ़ाई-लिखाई यहीं हुई है।

दीपिका भी अपने पिता की तरह इस खेल में ही अपना करियर बनाना चाहती थी पर कहते है ना जो किस्मत ने हमारें लिए सोचा होता है होता वहीं है। बहुत ही कम उम्र में दीपिका को एक एड कंपनी में काम मिला और फिर क्या था बस यहीं से बॉलीवुड के सपने देखने शुरु कर दिया दीपिका ने।

2004 से एक्ट्रेस ने मॉडलिंग की शुरुवात की और धीरे-धीरे काम शुरु कर दिया। एड, रैंप वॉक, मॉडलिंग और शॉट फिल्में में एक्ट्रेस को काम मिलने लगा औऱ फिर क्या था एक्ट्रेस को पहचान मिलने लगी। बस यहीं से दीपिका के हाथों में एक एल्बम सॉग आ गया जो कि हिमेश रेशमियां का था। एल्बम ‘आप का सुरूर’ में ‘नाम है तेरा’ गाने में मौका मिला बस हो गई एक अच्छी एंट्री।

दीपिका ने सोशल मीडिया से डिलीट किए सारे पोस्ट, जानें वजह

फिल्में से प्यार तक का सफर

फिल्मों के साथ एक्ट्रेस की प्यार भरी जिंदगी भी काफी चर्चा में रहीं है। कौन नहीं जानता है कि प्यार में क्या क्या नहीं देखा है एक्ट्रेस ने फिर अंत में शादी कर ली। दीपिका पादुकोण ने साल 2018 में अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) से शादी कर ली थी। रणवीर संग शादी से पहले दीपिका ने उन्हें कई सालों तक डेट भी किया था।

इससे पहले एक्ट्रेस ने रणवीर कपूर (Ranbir Kapoor),  को डेट किया है, जो कि सबको पता है। दीपिका ने खुद एक इंटरव्यू में इस बारे में बात की थी। एक्ट्रेस ने कई बार बताया है कि उनके साथ रिलेशनशिप में बहुत बुरा हुआ है उनको धोखा मिला है, उनका सब कुछ इस रिलेशनशिप की वजह से खराब हो गया था। जब रिश्ता खत्म हुआ था जब एक्ट्रेस डिप्रेशन में चली गई थी। फिर धीरे धीरे सब सही हुआ औऱ एक्ट्रेस ने दोबारा सब ठीक किया और अपनी जिंदगी शुरु की।

बॉलीवुड में दीपिका ने फराह खान के निर्देशन में बनी फिल्म ‘ओम शांति ओम’ 2007 से डेब्यू किया। पहली ही फिल्म में दीपिका को शाहरुख खान के अपोजिट काम करने का मौका मिला। इस फिल्म ने दीपिका को रातों रात शोहरत की बुलंदियों पर पहुंचा दिया। फिर एक के बाद एक बेहतरीन फिल्मों में काम मिलता गया और बॉलीवुड की सफल एक्ट्रेस में दीपिका आ गई।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,034,022
Confirmed Cases
Updated on March 29, 2024 6:08 PM
533,543
Total deaths
Updated on March 29, 2024 6:08 PM
44,500,479
Total active cases
Updated on March 29, 2024 6:08 PM
0
Total recovered
Updated on March 29, 2024 6:08 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles