BJP नेता का मेड पर टॉर्चर गर्म तवे से दागा,फिर मुंह से साफ कराया पेशाब, दांत भी तोड़े
Breaking Desk | BTV bharat
झारखंड के रिटायर्ड आईएएस की पत्नी और भाजपा नेत्री सीमा पात्रा ने घर में काम करने वाली मेड सुनीता पर बेहिसाब जुल्म किये हैं। सुनीता के शरीर पर दर्जनों जख्म हैं। उसे गरम तवे से जगह-जगह दागा गया है। लोहे के रॉड से उसके आगे के तीन-चार दांत तोड़ दिये गये। कमरे में बंद करके रखी गई सुनीता का खाना-पानी तक बंद कर दिया गया था। वह खुद से खड़ी तक नहीं हो पा रही।
उसकी जुबां से ठीक से आवाज नहीं निकल रही
उसकी जुबां से ठीक से आवाज नहीं निकल रही। रांची के रिम्स में उसका इलाज चल रहा है। झारखंड सरकार के कार्मिक विभाग के एक अफसर की सूचना पर रांची पुलिस ने उसे 22 अगस्त को ही भाजपा नेत्री के रांची के अशोकनगर स्थित आवास से मुक्त कराया था, लेकिन उन्हें अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। आदिवासी समुदाय से आने वाली सुनीता गुमला के एक गांव की रहनेवाली है।
बाद में उनकी पुत्री वत्सला पात्रा के साथ भेज दी गई
करीब दस साल पहले वह रिटायर्ड आईएएस महेश्वर पात्रा और भाजपा नेत्री सीमा पात्रा के घर मेड के तौर पर काम करने के लिए लाई गई थी। बाद में वह दिल्ली में रहनेवाली उनकी पुत्री वत्सला पात्रा के साथ भेज दी गई।
ये भी पढ़े: मनीष सिसोदिया के गाज़ियाबाद स्थित लॉकर की तलाशी लेने पहुंची CBI