spot_img
29.1 C
New Delhi
Friday, March 29, 2024

BJP सांसद प्रवेश वर्मा ने यमुना नदी साफ करने गए अधिकारी से की बदसलूकी

BJP सांसद प्रवेश वर्मा ने यमुना नदी साफ करने गए अधिकारी से की बदसलूकी

Political desk | BTV bharat

पश्चिमी दिल्ली सीट से भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा अपनी बेकाबू जबान को लेकर फिर सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार भाजपा सांसद का दिल्ली जल बोर्ड के एक अधिकारी से बदसलूकी करने का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह अधिकारी के साथ तीखी बहस करते हुए और उन्हें “बेशर्म, घटिया आदमी” कहते हुए देखा जा सकता है।

बदसलूकी और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया

राजधानी दिल्ली में छठ पूजा से पहले यमुना नदी में तैरते झागों को लेकर भाजपा एक बार फिर दिल्ली सरकार पर हमलावर हो गई है। भाजपा भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल सरकार पर यमुना के पानी में केमिकल डालकर उसे जहरीला करने का अरोप लगाया है। वहीं, आम आदमी पार्टी ने भाजपा नेताओं पर छठ पूजा के काम को रोकने और अधिकारियों से बदसलूकी और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, यमुना नदी की सतह पर तैरते झागों को खत्म करने के लिए दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों द्वारा नदी के पानी की सतह पर केमिकल के छिड़काव किया जा रहा है।

अपने कुछ कार्यकर्ताओं के साथ एक घाट पर पहुंच गए

जब प्रवेश वर्मा को यह बात पता चली तो वह अपने कुछ कार्यकर्ताओं के साथ एक घाट पर पहुंच गए। सांसद पर आरोप है कि उन्होंने अधिकारियों को धमकाते हुए तू-तड़ाक की भाषा में बात की और काम रोकने को कहा। वहीं, एक दूसरे वीडियो में स्थानीय पूर्वांचली लोगों ने दिल्ली सरकार के अफसरों को धमकाने पर भाजपा नेता प्रवेश वर्मा और तजिंदर पाल सिंह बग्गा को टोकते हुए उनसे बहस करते दिखे और उन्हें जमकर खरी-खरी सुनाई।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,034,022
Confirmed Cases
Updated on March 29, 2024 10:07 AM
533,543
Total deaths
Updated on March 29, 2024 10:07 AM
44,500,479
Total active cases
Updated on March 29, 2024 10:07 AM
0
Total recovered
Updated on March 29, 2024 10:07 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles