spot_img
31.1 C
New Delhi
Monday, June 5, 2023

BJP सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे Mayank Joshi सपा में शामिल, आजमगढ़ में अखिलेश ने किया ऐलान

नई दिल्ली। यूपी विधानसभा चुनाव (UP assembly elections) के आखिरी चरण के मतदान से पहले शनिवार को बड़ी सियासी घटना घटी। भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी (Rita Bahuguna Joshi) के बेटे मयंक जोशी (Mayank Joshi) समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। यह ऐलान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh yadav) ने आजमगढ़ में किया। इस दौरान उन्होंने मयंक का मंच पर  स्वागत किया और धन्यवाद दिया।
 रूस ने किया यूक्रेन में युद्धविराम का ऐलान, सुरक्षित कॉरिडोर खोलने पर सहमति
अखिलेश यादव ने की घोषणा
सपा प्रत्याशी के समर्थन में गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के भगतपट्टी में शनिवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh yadav) की जनसभा का आयोजन किया गया था। जनसभा में भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के पुत्र मयंक जोशी (Mayank Joshi) भी शामिल रहे। इस दौरान अखिलेश यादव ने उनके सपा में शामिल होने की घोषणा की।
‘अब मुख्यमंत्री को नहीं आ रही नींद’
मंच से अखिलेश यादव (Akhilesh yadav) ने कहा कि मयंक के आने से पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। कहा कि जो लोग गर्मी निकाल रहे थे वे छह चरणों में ही ठंडे पड़ गए हैं, उनके घरों से झंडे उतार लिए गए। छठे चरण में ही समाजवादी पार्टी ने छक्के छुड़ा दिए हैं। ये बाबा मुख्यमंत्री अब नींद नहीं आ रही है।
शीला यादव ने भी सपा की सदस्यता ग्रहण की
इसके साथ ही पूर्व जिला पंचायत सदस्य शीला यादव ने भी सपा की सदस्यता ग्रहण की। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही मयंक जोशी ने अखिलेश यादव से मुलाकात की थी जिसके बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि वह सपा में शामिल होंगे।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
Archana Kanaujiya
Archana Kanaujiya
I am Archana Kanaujiya working as Content Writer/Content Creator. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Editing and Photography.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

44,991,756
Confirmed Cases
Updated on June 5, 2023 10:49 PM
531,882
Total deaths
Updated on June 5, 2023 10:49 PM
3,193
Total active cases
Updated on June 5, 2023 10:49 PM
44,456,681
Total recovered
Updated on June 5, 2023 10:49 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles