spot_img
34 C
New Delhi
Friday, April 19, 2024

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा दिसंबर में करेंगे पश्चिम बंगाल और गोवा का दौरा

नई दिल्ली। BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 2021 में होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी के संगठन का जायजा लेने के लिए दिसंबर के दूसरे सप्ताह में राज्य का दौरा करेंगे। पार्टी सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी। वहीं तीसरे हफ्ते में गोवा जाएंगे जहां वह राज्य के पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करेंगे। गोवा के भाजपा अध्यक्ष सदानंद तनावड़े ने यह जानकारी दी।

दिसंबर के दूसरे सप्ताह में पश्चिम बंगाल का दौरा

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा 2021 में होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी के संगठन का जायजा लेने के लिए दिसंबर के दूसरे सप्ताह में राज्य का दौरा करेंगे। पार्टी सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी।

प्रदेश भाजपा के सूत्रों ने कहा कि देर रात के घटनाक्रम में यह तय किया गया कि वह 7 से 10 दिसंबर के बीच बंगाल की दो दिवसीय यात्रा करेंगे। राज्य भाजपा के एक नेता ने कहा, तारीखों को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने पिछले हफ्ते कहा था कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और नड्डा अगले साल पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव तक हर महीने राज्य का दौरा करेंगे। 294 सदस्यीय राज्य विधानसभा का चुनाव अगले साल अप्रैल-मई में होने वाला है।

दिसंबर के तीसरे सप्ताह में गोवा का दौरा

वहीं दिसंबर के तीसरे सप्ताह में बीजेपी अध्यक्ष पार्टी के महासचिव अरूण सिंह ने कहा था कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डासंबर के तीसरे हफ्ते में गोवा आएंगे जहां वह राज्य के पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करेंगे। गोवा के भाजपा अध्यक्ष सदानंद तनावड़े ने यह जानकारी दी।

पार्टी के महासचिव अरूण सिंह ने रविवार को कहा था कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा 120 दिवसीय राष्ट्रव्यापी दौरे पर जाएंगे जिसमें 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा के संगठन को और मजबूत बनाने की दिशा में काम किया जाएगा।

उन्होंने कहा, वह पार्टी की कोर टीम के लोगों, पदाधिकारियों और राज्य के भाजपा विधायकों से मुलाकात करेंगे। उनका यह दौरा पूरी तरह से संगठन को मजबूत करने के लिए है। तनावड़े ने बताया कि भाजपा ने बूथ स्तर पर अपने कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण आरंभ कर दिया है।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 19, 2024 11:27 AM
533,570
Total deaths
Updated on April 19, 2024 11:27 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 19, 2024 11:27 AM
0
Total recovered
Updated on April 19, 2024 11:27 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles