BJP ने कर्जमाफी पर Rahul Gandhi को घेरा, गहलोत ने किसान का वीडियो शेयर कर दिया जवाब
Breaking Desk | BTV bharat
राजस्थान में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान बीजेपी किसानों की कर्जमाफी पर कांग्रेस पर हमलावर है। सीएम गहलोत ने वीडियो शेयर कर बीजेपी का जवाब दिया है। सीएम गहलोत ने ट्वीट कर कहा- कोटा में भारत जोड़ो यात्रा में मिले किसान सत्यनारायण मीणा ने बताया कि कांग्रेस सरकार की कृषि कर्जमाफी से उनका 1 लाख 55 हजार रुपए कर्ज माफ हुआ।
झूठों का जवाब देने के लिए किसान स्वयं आगे आ रहे
कर्जमाफी पर भाजपा द्वारा फैलाए जा रहे झूठों का जवाब देने के लिए किसान स्वयं आगे आ रहे हैं। वीडियो में सत्यनारायण कह रहे हैं- हमारे गांव में जिसका भी था, सभी का कर्जा माफ हुआ है। हमें बहुत राहत मिली। थोड़ा पैसै बचे तो मकान बन गया। ब्याज से राहत मिली। बीजेपी वालों ने पूछा तो कह दिया कर्जा माफ हो गया। वीडिओ में सीएम गहलोत बोल रहे है कि राहुल गांधी ने किसानों का कर्जा माफ ने किया। जबकि किसानों का कर्जा माफ हुआ है।