spot_img
36.1 C
New Delhi
Friday, March 29, 2024

Tripura Municipal Elections: सत्तारूढ़ BJP का शानदार प्रदर्शन, 334 सीटों में 329 पर जीत दर्ज

नई दिल्ली। त्रिपुरा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने रविवार को ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) और वाम दलों को पछाड़ते हुए अगरतला नगर निगम (Tripura Municipal Elections) और 13 अन्य निकायों में शानदार प्रदर्शन किया। इन निकायों में भाजपा के पास अब 334 सीटों में से 329 सीटें हैं।

उपचुनाव में Mamta Banerjee का जलवा बरकरार, असम की 5 सीटों में से 3 पर BJP की बढ़त

सभी सीटें भाजपा के नाम

पूर्वोत्तर राज्य में 2018 में सत्ता में आने के बाद पहला निकाय चुनाव लड़ रही भाजपा (BJP) को इन चुनावों में विपक्ष से एक कमजोर चुनौती मिली। राज्य में कुछ समय पहले साम्प्रदायिक तनाव उत्पन्न हुआ था, जिस पर उच्चतम न्यायालय ने हस्तक्षेप करते हुए शांतिपूर्ण मतदान कराने का आदेश दिया था। 51 सदस्यीय अगरतला नगर निगम (Tripura Municipal Elections) के किसी भी वार्ड से विपक्ष का कोई भी उम्मीदवार नहीं जीत सका। ये सभी सीटें भाजपा के खाते में गईं।

Tripura Municipal Elections

इन सीटों पर भाजपा की जीत

राज्य चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बताया कि, भाजपा ने 15 सदस्यीय खोवाई नगर परिषद, 17 सदस्यीय बेलोनिया नगर परिषद, 15 सदस्यीय कुमारघाट नगर परिषद और नौ सदस्यीय सबरूम नगर पंचायत (Tripura Municipal Elections) के सभी वार्डों पर कब्जा कर लिया। उन्होंने बताया कि पार्टी ने 25 वार्ड वाली धर्मनगर नगर परिषद, 15 सदस्यीय तेलियामुरा नगर परिषद और 13 सदस्यीय अमरपुर नगर पंचायत में भी जीत दर्ज की।

टीएमसी और माकपा ने जीती एक-एक सीट

सोनमुरा नगर पंचायत और मेलाघर नगर पंचायत विपक्ष के बिना होगा। क्योंकि भाजपा ने सभी 13 सीटों पर जीत हासिल की है। इसने 11 सदस्यीय जिरानिया नगर पंचायत (Tripura Municipal Elections) में भी जीत हासिल की है। भाजपा ने अंबासा नगर परिषद की 12 सीटें हासिल की, जबकि टीएमसी और माकपा ने एक-एक सीट जीती और एक सीट पर एक निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज की।

Tripura Municipal Elections

पानीसागर नगर पंचायत में  भाजपा की 12 सीट

Tripura Municipal Elections में भाजपा ने कैलाशहर नगर परिषद की 16 सीटों पर भी जीत हासिल की और माकपा को एक सीट मिली। पानीसागर नगर पंचायत में  भाजपा 12 सीटों पर विजयी हुई और माकपा ने एक पर जीत हासिल की। भाजपा ने खोवाई नगर परिषद के सात वार्ड, धर्मनगर नगर पालिका की एक,  मेलाघर नगर परिषद के दो और जिरानिया के 10 वार्डों में निवरोध जीत हासिल की। इसने रानिरबाजार, विशाल गंज, मोहनपुर, कमालपुर, उदयपुर और शांतिरबाजार के नगर निकायों को बिना किसी मुकाबले के जीत लिया, जिनमें कुल 92 वार्ड हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया ऐतिहासिक जीत

इस शानदार जीत के साथ ही अब भाजपा के पास राज्य के शहरी निकायों के 329 वार्ड, माकपा के पास तीन, ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस और निर्दलीय के पास एक-एक हैं। मुख्यमंत्री विप्लव कुमार देव ने जीत (Tripura Municipal Elections) को ऐतिहासिक करार दिया। इसके साथ ही कहा कि, त्रिपुरा के लोगों ने भाजपा का विरोध करने वालों को सटीक जवाब दिया है। देव राज्य में सांप्रदायिक हिंसा को लेकर विपक्ष के निशाने पर थे।

Tripura Municipal Elections

UP में अगले साल होने वाला विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे Akhilesh Yadav

विपक्ष पर साधा निशाना

देव ने कहा, जिन लोगों ने त्रिपुरा को बदनाम करने की कोशिश की, उन्हें देखना चाहिए कि नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बहुसंख्यक और अल्पसंख्यक समुदायों के लोगों ने मिलकर विकास के पक्ष में मतदान किया है।  पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल में भाजपा खेमे में खुशी का माहौल है, जहां कुछ महीने पहले विधानसभा चुनाव में टीएमसी ने उसे मात दी थी।

त्रिपुरा के लोगों का शुभेंदु अधिकारी ने किया आभार

पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने ट्वीट किया, अगरतला निगम (Tripura Municipal Elections) और अन्य सभी नगर पंचायतों और नगर पालिकाओं में शानदार जीत दर्ज करने के लिए त्रिपुरा भाजपा और माननीय मुख्यमंत्री विप्लव देव को हार्दिक बधाई। हम बंगाल के भ्रष्ट और फासीवादी तृणमूल पार्टी का सफाया करने के लिए त्रिपुरा के लोगों के आभारी हैं।  भाजपा आईटी इकाई के प्रमुख अमित मालवीय ने ट्वीट किया, भाजपा ने त्रिपुरा स्थानीय निकाय चुनावों में जीत हासिल की है। धार्मिक तनाव को लेकर सभी साजिशें, नकली विमर्श परास्त हुआ।

टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव ने दी बधाई

हालांकि, इस करारी हार (Tripura Municipal Elections) के बावजूद टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने ट्वीट किया कि, उनकी पार्टी के लिए प्रदर्शन असाधारण था, जिसकी त्रिपुरा में नगण्य उपस्थिति थी। उन्होंने ट्वीट किया, यह इस तथ्य के बावजूद है कि हमने बमुश्किल 3 महीने पहले अपनी गतिविधियां शुरू की। त्रिपुरा भाजपा ने त्रिपुरा में लोकतंत्र को कुचलने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। त्रिपुरा टीएमसी के सभी बहादुर कार्यकर्ताओं को उनके अनुकरणीय साहस के लिए बधाई।

टीएमसी के पश्चिम बंगाल महासचिव ने किया ट्वीट

वहीं टीएमसी के पश्चिम बंगाल महासचिव और प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि, उनकी पार्टी सत्तारूढ़ भाजपा द्वारा की गई हिंसा के बावजूद कई सीटों पर दूसरा स्थान हासिल करने में सफल रही है। घोष ने ट्वीट किया, 2023 हमारा है, यह (परिणाम) 2023 में तृणमूल की जीत का आधार बनेगा।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
Archana Kanaujiya
Archana Kanaujiya
I am Archana Kanaujiya working as Content Writer/Content Creator. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Editing and Photography.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,034,022
Confirmed Cases
Updated on March 29, 2024 6:08 PM
533,543
Total deaths
Updated on March 29, 2024 6:08 PM
44,500,479
Total active cases
Updated on March 29, 2024 6:08 PM
0
Total recovered
Updated on March 29, 2024 6:08 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles