नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम ब्लॉक नंबर 2 के टेंटुल बारी इलाके में एक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ता की पत्नी के साथ दुष्कर्म के बाद उन्हें नहर में फेंकने का मामला सामने आया है। घटना सोमवार (मार्च 29, 2021) की है। कथित तौर पर भाजपा नेता कल पूरे दिन नंदीग्राम से पार्टी के प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी के साथ कार्यक्रमों में व्यस्त थे, तभी उनकी पत्नी के साथ बलात्कार किया गया।
In Nandigram, a 24 year old woman, a mother, is raped and pushed in a canal, left there to die. This heinous crime is committed against an innocent woman, just because her husband is a BJP worker!
Is this how Pishi wants to win Nandigram? Is this the ‘khela’ she was referring to? pic.twitter.com/p7F5nWu4Py— BJP Bengal (@BJP4Bengal) March 30, 2021
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, पीड़िता के पति इलाके में भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। सोमवार को जब वह शुभेंदु अधिकारी के कार्यक्रम निपटाकर घर वापस पहुंचे, तो उन्हें अपनी पत्नी आसपास कहीं नहीं दिखीं। जब उन्होंने तलाश की, तो घर के पास की नहर में वह बेसुध अवस्था में पड़ी थीं। उनकी साड़ी से उनके हाथ, पाँव, मुँह बँधे हुए थे। बड़ी कठिनाई से आसपास के लोगों की सहायता से उन्हें नहर से निकाला गया।
After reaching here, I got a sad piece of news. A woman was raped within 5-km radius of the place where Mamata Banerjee is staying. If a woman can be raped at a time when she is present in the area, how can women be safe & secure? Union Home Minister Amit Shah in Nandigram pic.twitter.com/7LibsY2WDX
— ANI (@ANI) March 30, 2021
इसके बाद उन्हें रेयापारा ग्रामीण अस्पताल (Reyapara Rural Hospital) में एडमिट कराया गया। हालत बिगड़ने पर उन्हें उपचार के लिए तामलुक जिला अस्पताल भेजा गया। अभी उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। भाजपा ने TMC पर अपने कार्यकर्ता की पत्नी के साथ दुष्कर्म करने और हत्या की कोशिश करने के आरोप लगाए हैं। पार्टी का कहना है कि ये सब इलाके में डर फैलाने के लिए किया गया।