spot_img
26.8 C
New Delhi
Saturday, April 20, 2024

Madhya Pradesh के Morena में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष,गोलीबारी में बिछ गईं लाशें, 6 की मौत, 3 की हालत गंभीर

Madhya Pradesh के Morena में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष,गोलीबारी में बिछ गईं लाशें, 6 की मौत, 3 की हालत गंभीर

Breaking Desk | BTV Bharat

मध्य प्रदेश के मुरैना में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष हुआ है। यहां दो पक्षों में हुई गोलीबारी में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। मरने वालों में 3 महिला और 3 पुरुष हैं। घायलों और शवों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है और 9 साल पहले एक मर्डर हो चुका है। घटना मुरैना के सिहोनिया थाना इलाके की है। यहां लेपा गांव में दो पक्षों में भीषण गोलीबारी हुई। इसमें 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

किस तरह कुछ लोग हाथ में राइफल लिए दनादन फायरिंग कर रहे

बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह धीर सिंह और उसके परिजनों ने हथियारों के साथ गजेंद्र सिंह के घर पर हमला कर दिया। पूरी घटना मोबाइल कैमरों में कैद हो गई है। इसमें दिख रहा है कि किस तरह कुछ लोग हाथ में राइफल लिए दनादन फायरिंग कर रहे हैं। दूसरी तरफ गोली लगते ही लोग जमीन में गिर पड़ते हैं। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। दोनों पक्षोंं के बीच 2013 में भी खूनी संघर्ष हुआ था। दोनों पक्षों में जमीन को लेकर पुराना विवाद था और इस मामले में कम से कम तीन हत्याएं पहले भी हो चुकी हैं।

ये भी पढ़े: एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी इस तारीख को सिनेमाघरों में फिर से होगी रिलीज

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 20, 2024 7:34 AM
533,570
Total deaths
Updated on April 20, 2024 7:34 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 20, 2024 7:34 AM
0
Total recovered
Updated on April 20, 2024 7:34 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles