नई दिल्ली। आज सोशल मीडिया डे (Social Media Day) है, तो बॉलीवुड सेलेब्स अपने अपने तरीके से आज के दिन की बधाई फैंस को दे रहे है। जाहिर है कि कहीं ना कहीं से किसी ना किसी तरीके से हर कोई सोशल मीडिया से जुड़ा है। और जैसे ही सोशल मीडिया का नाम आता है तो हर किसी के मन में इंस्टाग्राम, ट्विटर, वॉट्स एप की इमेज आने लगती है। और फिर कौन किस तरीके से सोशल मीडिया का इस्तेमाल करता है ये भी बहुत जरुरी बात है। क्योंकि सबका अपना तरीका है।
एक बार फिर से आमने- सामने आई तापसी और कंगना
मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन
आज के दिन को लेकर एक्टर अभिषेक बच्चन ने अपने इंस्टा पर एक पोस्ट शेयर की है। पोस्ट के जरिए एक्टर बता रहे हैं कि लोगों को सोशल मीडिया का प्रयोग किस लिए करना चाहिए। पहली तस्वीर के आगे लिखा है, अफवाहों और गलत जानकारी का आगे प्रसार नहीं करना चाहिए। वही दूसरी तस्वीर में वो थम्सअप कर रहे हैं, जिस पर लिखा है, जानकारी शेयर करना, ज्ञान प्राप्त करना। शांति और खुशी को सोशल मीडिया पर शेयर करना चाहिए। इस पोस्ट को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने सोशल मीडिया के प्रभाव को समझाते हुए कैप्शन लिखा, -सोशल मीडिया एक शक्तिशाली टूल है। लेकिन याद रखना बड़ी ताकत बड़ी जिम्मेदारी से आती हैं!
View this post on Instagram
इसके अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे से वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने कहा है कि,- नमस्कार दोस्तों उम्मीद है कि आप सभी स्वस्थ संबंधी सावधानी बरत रहे हैं। मैं उन सभी लोगों की सराहना करती हूं, जिन्होंने सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति पॉजिटिव रूप से सोशल मीडिया का यूज किया। सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करके आप सभी ने महामारी संकट से निपटने, परिस्थितियों से उबरने और जरूरतमंदों और प्रभावितों की हर संभव मदद करने के लिए खुद को सशक्त बनाया। लोगों ने अस्पताल में बेड, ऑक्सीजन सिलेंडर जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने में मदद की। तो वहीं कुछ लोगों ने वैक्सीन संबंधित जानकारियां शेयर कीं, एक-दूसरे के मदद की ये लिस्ट काफी लंबी है। इसके साथ और बहुत कुछ एक्ट्रेस ने कहा है।
View this post on Instagram
तो इस तरह से कई सारे और मनोरंजन जगत के सितारों ने अपनी बात रखी है। सोशल मीडिया (Social Media Day) ने लोगों को अपनी बात रखने के लिए कई स्वतंत्र प्ले फॉर्म दिए है, जिसमें अपने लोग अपना पक्ष रख सकते हैं और जो सभी देशों की सीमा को पार करते हुए दुनिया भर के लोगों को एक दूसरे से जोड़े रखता है। 30 जून, 2021 को 12वां ग्लोबल सोशल मीडिया डे मनाया जा रहा है।