नई दिल्ली। सोशल मीडिया (social media) पर अक्सर जंगली जानवरों की आपसी लड़ाई का वीडियो (Viral Video) देखते रहते हैं, जो कभी मजेदार होते हैं तो कभी काफी डरावने भी होते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़के को सांप से पंगा लेना भारी पड़ गया। वीडियो में लड़का सांप को हाथ में लेकर उसके मुंह पर फूंक मारे जा रहा था। जिसके बाद सांप उसे कांट लेता है। इस वीडियो को देखकर किसी की भी धड़कन बढ़ सकती है।
Gujarat तट से पकड़ी गई पाकिस्तानी नाव, 77 किलो हेरोइन के साथ 6 गिरफ्तार
24 हजार से ज्यादा बार देखा गया वीडियो
यह वायरल वीडियो (Viral Video) किसी फैक्ट्री में शूट किया गया है। जहां एक लड़का हाथ में सांप को लेकर बेखौफ होकर उसके मुंह पर लगातर फूंक मारे जा रहा है। इससे सांप और भड़क जाता है। चूंकि लड़के ने उसकी गर्दन पकड़ी हुई है, इसलिए सांप कुछ भी नहीं कर पाता। लेकिन जैसे ही लड़का पकड़ ढीली करते हुए सांप को अपने सिर के पास लाता है, सांप फौरन उसे काट लेता है।
— Prófugos del Ácido (@Folico_) December 6, 2021
लड़के और सांप के इस हैरान कर देने वाले वीडियो (Viral Video) को माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर @Folico_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक 24 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
वीडियो देख यूजर्स ने दी सलाह
इस वीडियो (Viral Video) को देखने के बाद कुछ यूजर्स ने सलाह देते हुए लिखा है कि, सांप कोई खेलने की चीज नहीं है। वहीं, ज्यादातर लोगों ने लड़के की हरकत को बेवकूफाना करार दिया है। कुछ ने तो सांप की ही तारीफ कर दी है। लोगों का कहना है कि ऐसे बेवकूफों को इस तरह का ही सबक मिलना चाहिए। हालांकि, कुछ यूजर्स ने लड़के को लेकर चिंता भी जताई है।