Breaking: Ghaziabad में बड़ा हादसा, तीन मंजिला मकान गिरा, 3 की मौत, सात को बाहर निकाला
Breaking Desk | BTV Bharat
दिल्ली से सटे गाजियाबाद के लोनी में आज एक बड़ा हादसा हो गया। लोनी थाने की रूपनगर कॉलोनी में तीन मंजिला मकान भरभराकर नीचे गिर गया। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि सात लोगों को बाहर निकाला गया है। मलबे में कई और लोगों के दबे होने की सूचना है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। हादसे के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई है।
मकल कर्मी मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए हैं। घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार, तीन मंजिला इमारत धमाके की वजह से गिरी है। अब भी मलबे के अंदर नौ लोगों के दबे होने की सूचना है। पुलिस और दमकलकर्मियों ने सात लोगों को बाहर निकाल लिया है।
पड़ोसियों ने बताया कि आवासीय घर में कुछ महिलाओं से काम कराया जाता था
पड़ोसियों ने बताया कि आवासीय घर में कुछ महिलाओं से काम कराया जाता था। क्या काम कराया जाता था इसे लेकर कोई भी स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहा है। मकान को इमरान नाम के व्यक्ति ने किराए पर लिया था। मलबे से उसका शव बरामद हो चुका है। धमाके की वजह से मकान या तो सिलेंडर फटने या अवैध तौर पर पटाखे बनाने के कारण गिरा है।