spot_img
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 28, 2024

Breaking: America में फिर गोलीबारी, वर्जीनिया में Walmart स्टोर में हिंसा, 10 लोगों की मौत

Breaking: America में फिर गोलीबारी, वर्जीनिया में Walmart स्टोर में हिंसा, 10 लोगों की मौत

Breaking Desk | BTV Bharat

अमेरिका के वर्जीनिया में गोलीबारी की घटना सामने आई है। खबर है कि चेसापीक स्थित वॉलमार्ट के मैनेजर ने गोलीबारी शुरू कर दी है। इस घटना में 10 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। साथ ही कुछ घायल भी हुए हैं। फिलहाल, पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। गोलीबारी के वक्त स्टोर में कई कर्मचारी भी मौजूद थे। पुलिस ने जानकारी दी है कि बैटलफील्ड बुलेवार्ड के वॉलमार्ट में गोलीबारी करने वाला संदिग्ध मारा गया है। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि घटना में कितने लोगों की मौत हुई हैं।

10 लोगों से ज्यादा की मौत नहीं हुई है

पुलिस प्रवक्ता ने बताया है कि 10 लोगों से ज्यादा की मौत नहीं हुई है। उन्होंने कहा, ‘यह साफ नहीं है कि शूटर कर्मचारी था। शूटर की मौत हो चुकी है। अधिकारी पीड़ितों की जांच के लिए वॉलमार्ट सुपर सेंटर जा रहे हैं।’ घटना की जानकारी लगते ही वॉलमार्ट आउटलेट पर 40 से ज्यादा आपातकालीन वाहन पहुंच गए थे। पुलिस विभाग के प्रवक्ता लियो कोसिंस्की का कहना है कि जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो वहां गोलीबारी की स्थिति बनी हुई थी। उन्होंने कहा, ‘अगले 30-40 मिनटों में हम पता लगा सके कि घटना में कई लोगों की मौत हुई है और कई लोग घायल हुए हैं।’

गोलीबारी में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई थी

मिली जानकारी के मुताबिक कोलोराडो प्रांत में एक बार में हुई गोलीबारी में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई थी और 18 अन्य घायल हो गए थे। बाद में जानकारी मिली थी कि हमला करने वाला पहले भी अपनी मां को बम धमाके की धमकी दे चुका था। समलैंगिकों के एक नाइट क्लब में गोलीबारी कर पांच लोगों की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार एंडरसन ली एल्ड्रिक ने डेढ़ साल पहले भी अपनी मां को एक देसी बम से हमला करने की धमकी दी थी, जिसके चलते आसपास के घरों को खाली कराना पड़ा था।

 

ये भी पढ़े: Palam Murder Case: घर के ही लाल ने माता-पिता, दादी और बहन का किया कत्ल,4 लोगों की हत्या से दहली दिल्ली

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,034,022
Confirmed Cases
Updated on March 28, 2024 9:56 PM
533,543
Total deaths
Updated on March 28, 2024 9:56 PM
44,500,479
Total active cases
Updated on March 28, 2024 9:56 PM
0
Total recovered
Updated on March 28, 2024 9:56 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles