spot_img
30.1 C
New Delhi
Saturday, April 20, 2024

Breaking News: सुबह सुबह की ताजा खबरें

देश-दुनिया से जुड़ी सुबह की बड़ी खबर यानी आज की खबर ताजा , आइये एक नजर डालते हैं आज की बड़ी खबरों पर।

Mann Ki Baat:81वें एपिसोड को संबोधित कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

हमारे लिए नदियां एक भौतिक वस्तु नहीं है, हमारे लिए नदी एक जीवंत इकाई है। तभी तो हम नदियों को मां कहते हैं, हमारे कितने ही पर्व, त्योहार, उत्सव, उमंग इन माताओं की गोद में होते हैं: विश्व ​नदी दिवस पर मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Coronavirus Update: टीकाकरण के साथ, देश में कोरोना की धीमी होती रफ्तार
देश में आज कोरोना के 28,326 नए मामले सामने आए हैं. पिछले 24 घंटों में 260 मरीजों ने महामारी से जान गंवाई है। जिसके बाद देश में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 4,46,918 हो गयी है।

Coronavirus Update: टीकाकरण के साथ, देश में कोरोना की धीमी होती रफ्तार

अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद पर्दे पर ऐसे नजर आएंगी शहनाज गिल
पंजाबी सिंगर शाहनाज गिल फिर से पर्दे पर वापसी कर रही है। शाहनाज गिल की वापसी सुर्खियों में बनी हुई है। दरअसल बात ऐसी है कि टेलीविजन अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का 2 सितंबर को निधन हो गया था। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद उनके परिवार के साथ ही उनकी खास दोस्त रहीं शहनाज गिल भी टूट सी गई हैं। शहनाज गिल आखिरी बार सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम संस्कार के वक्त नजर आई थीं। जिसके बाद से अब तक शहनाज गिल ना तो नजर आईं और ना ही उनके बारे में कोई खबर है। लेकिन अब जल्द ही शहनाज गिल के फैंस उन्हें स्क्रीन पर देखने वाले हैं।

रूस के विदेश मंत्री का बड़ा बयान, कहा- तालिबान को पूरे करने होंगे अपने वादे
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने शनिवार को कहा कि रूस, चीन , पाकिस्तान और अमेरिका (US) यह सुनिश्चित करने के लिए एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं कि अफगानिस्तान का नया तालिबान शासन अपने वादों को पूरा करे और विशेष रूप से एक वास्तविक प्रतिनिधि सरकार बनाने और चरमपंथ को फैलने से रोकने के लिए काम करे

आज ओडिशा-आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा चक्रवाती तूफान ‘गुलाब’! 95 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, भूस्खलन और भारी बारिश का अलर्ट

ओडिशा-आंध्र प्रदेश में Cyclone Gulab का अलर्ट, NDRF-नौसेना के बचाव दल तैनात

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 20, 2024 2:31 AM
533,570
Total deaths
Updated on April 20, 2024 2:31 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 20, 2024 2:31 AM
0
Total recovered
Updated on April 20, 2024 2:31 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles