Breaking News: भारत जोड़ो यात्रा में Rahul Gandhi के साथ चल रहे Congress MP Santokh Singh का निधन
Breaking Desk | BTV bharat
Santokh Singh Chaudhary passes away : पंजाब के जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का आज दिल का दौरा से निधन हो गया. वे शनिवार की सुबह भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे, जहां उनकी अचानक से तबीयत बिगड़ गई. इसके बाद आनन-फानन में एंबुलेंस से उन्हें फिल्लौर के विर्क हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ संतोख सिंह चौधरी चल रहे थे, तभी उनकी धड़कनें की गति तेज हो गईं. इस पर राहुल गांधी ने तत्काल भारत जोड़ो यात्रा को रोका और उन्हें अस्पताल पहुंचाया.
पंजाब सीएम भगवंत मान और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने जताया दुख
पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और जलंधर से सांसद संतोख सिंह के निधन पर राज्य के सीएम भगवंत मान ने दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, ‘जालंधर से कांग्रेस के सांसद संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।’वहीं लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कांग्रेस सांसद के निधन पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘जालंधर से लोकसभा सांसद श्री संतोख सिंह जी के निधन पर शोक व्यक्त करता हूं। सुदीर्घ सार्वजनिक जीवन में जनहित के मुद्दों पर वे सदैव मुखर रहे। सदन में अनुशासन से अपनी बात रखना उनके व्यक्तित्व की खासियत थी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं।’ कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सांसद चौधरी के निधन पर शोक व्यक्त किया है.