spot_img
16.1 C
New Delhi
Friday, December 8, 2023

Breaking News: Ghaziabad में जोरदार धमाके से उड़ा दो मंजिला मकान, 3 की मौत, 7 घायल

Breaking News: Ghaziabad में जोरदार धमाके से उड़ा दो मंजिला मकान, 3 की मौत, 7 घायल

Breaking Desk | BTV Bharat

गाजियाबाद के लोनी में आज एक घर में शक्तिशाली विस्फोट से 3 लोगों की मौत हो गई तो 7 लोग घायल हो गए हैं। लोनी में निठौरा रोड पर आशियाना सिटी में घर के भीतर हुआ धमाका इतना जोरदार था कि दो मंजिला मकान पूरी तरह धस्वस्त हो गया। विस्फोट की वजह अभी साफ नहीं है। कुछ लोगों ने इसे सिलेंडर में हुआ धमाका बताया, लेकिन पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।

आशियाना सिटी में मुनीर नाम के शख्स का मकान है

आशियाना सिटी में मुनीर नाम के शख्स का मकान है। बताया जा रहा है कि आज सुबह 9:35 पर मकान में एक के बाद एक दो बड़े धमाके हुए। धमाके में मकान बड़ा हिस्सा उड़ गया। मलबे में दबने से 24 साल की एक महिला, 15 साल और 10 महीने के दो बच्चों की मौत हो गई। मुनीर की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। घायलों को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मकान से घायल अवस्था में 8 लोगों को निकाला

सूचना पर मौके पर पहुंची थाना लोनी पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मकान से घायल अवस्था में 8 लोगों को निकाला, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां इलाज के दौरान तीन की मौत हो गई। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद में गैस सिलेंडर के धमाके में हुई मौत पर गहरा दुःख जताया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सीएम योगी ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं। साथ ही उनके शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,002,561
Confirmed Cases
Updated on December 7, 2023 11:07 PM
533,305
Total deaths
Updated on December 7, 2023 11:07 PM
44,469,256
Total active cases
Updated on December 7, 2023 11:07 PM
0
Total recovered
Updated on December 7, 2023 11:07 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles