spot_img
26.8 C
New Delhi
Thursday, April 25, 2024

Business News: 60,000 डॉलर से नीचे आई बिटकॉइन

नई दिल्ली: पुरे विश्व (World) में क्रिप्टो करेंसीज (Crypto currencies) की कीमत में बीतें 24 घंटे में गिरावट आई है। Bitcoin, Ether और Dogecoin की कीमत में बुधवार को भारी गिरावट देखने को मिल रही है। विश्व की सबसे बड़ी, सबसे पुरानी और सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन (Bitcoin) में तक़रीबन 3 प्रतिशत की गिरावट आई है। WazirX के अनुसार, सुबह 10.45 पर यह 2.85 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,331 डॉलर अर्थात 47,93,989 रुपये पर ट्रेड कर रही थी।

UP: Akhilesh Yadav को जिन्ना के रिश्तेदारों से वोटों की आस – मोहसिन रजा
bitcoin
bitcoin

बिटकॉइन की कीमत हाल ही में 68,000 डॉलर के पार पहुंची थी। किन्तु, इसके बाद से इसमें गिरावट आई है। इस बीच विश्व की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टो करेंसी ईथर 3.92 प्रतिशत गिरावट के साथ 4146 डॉलर अर्थात 3,35,000 रुपये पर ट्रेड कर रही थी। यह इसका इस माह का न्यूनतम स्तर है। हाल ही में यह 4600 डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची थी। बीतें 24 घंटे में ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप 10 प्रतिशत गिरावट के साथ 2.7 ट्रिलियन डॉलर रह गया है।

UP में अगले साल होने वाला विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे Akhilesh Yadav
crypto currencies
crypto currencies

मीम क्रिप्टो डॉगकॉइन भी 4.72 प्रतिशत गिरावट के साथ 18.9635 रुपये पर आ गई हैं। SHIB INU भी तक़रीबन 5 प्रतिशत गिरावट के साथ ट्रेड कर रही है। इस दौरान SAND की कीमत में 29.25 फीसदी तेजी के साथ 268 रुपये पहुंच गई हैं। MANA की कीमत में 8.88 फीसदी, AVAX में 8.33 फीसदी, LRC में 7 फीसदी तेजी आई है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 25, 2024 4:21 AM
533,570
Total deaths
Updated on April 25, 2024 4:21 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 25, 2024 4:21 AM
0
Total recovered
Updated on April 25, 2024 4:21 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles