spot_img
29.1 C
New Delhi
Saturday, July 27, 2024

Manish Sisodia से CBI की पूछताछ जारी, बाहर प्रदर्शन कर रहे कई आप नेता पुलिस हिरासत में

Manish Sisodia से CBI की पूछताछ जारी, बाहर प्रदर्शन कर रहे कई आप नेता पुलिस हिरासत में

Breaking desk | BTV bharat

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से सीबीआई पूछताछ कर रही है। पुलिस ने काफी सुरक्षा इंतजाम कर रखे हैं। वहीं आप के कई नेता इस पूरे वाकये को लेकर केंद्र सरकार पर हमलावर हैं। दिल्ली पुलिस ने 50 लोगों को डिटेन किया है राज्यसभा सांसद संजय सिंह सौरभ भारद्वाज गोपाल राय और कई विधायक इन सभी को मैदान गढ़ी और फतेहपुर बेरी ले जाया गया। एडिशनल डीसीपी अंकित चौहान खुद मुस्तैद।

आप के समर्थक विधायकों सहित सड़क पर बैठे हैं

सीबीआई मुख्यालय से कुछ दूर पहले ही आप के समर्थक विधायकों सहित सड़क पर बैठे हैं। आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आम आदमी पार्टी के लिए आने वाले दिन अभी और कठिन होने वाले हैं। केंद्र की भाजपा सरकार आम आदमी पार्टी को रोकने के लिए और नेताओं को जेल में डाल सकती है। हम संघर्ष करते रहेंगे। पार्टी केंद्र के ऐसे दवाब के बाद भी झुकने वाली नहीं है। विरोध प्रदर्शन पर बैठे आम आदमी पार्टी के विधायक पार्षद को हटाने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on July 27, 2024 7:33 AM
533,570
Total deaths
Updated on July 27, 2024 7:33 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on July 27, 2024 7:33 AM
0
Total recovered
Updated on July 27, 2024 7:33 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles