spot_img
31.8 C
New Delhi
Saturday, April 20, 2024

Vaccine की कमी पर केंद्र ने कहा-राज्यों के पास बचा है 1.77 करोड़ से अधिक टीका

नई दिल्ली। देशवासियों को कोरोना (Covid-19) की दूसरी लहर से अब धीरे-धीरे राहत मिलने लगी है। इसके पीछे मुख्य वजह है कि देश के कई राज्यों में पिछले कई दिनों से संम्पूर्ण लॉकडाउन (Lockdown) लगा दिया था। वहीं कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर काबू पाने के लिए 1 मई से 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को टीका लगाने की शुरुआत की गई थी। इस बीच कई राज्यों ने कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) की कमी के आरोप लगाए है, जिस पर केंद्र सरकार ने सफाई दी है और टीके को लेकर जानकारी दी है।

देश में क्या है Covid-19 से हालात, स्वास्थ मंत्रालय की ये खास रिपोर्ट देखिए…

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रलाय के आकड़ो के मुताबिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 रोधी 1.77 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध है। मंत्रालय ने कहा कि केंद्र सरकार ने अब तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 21.89 करोड़ से ज़्यादा वैक्सीन निशुल्क उपलब्ध कराए हैं। मंत्रालय के मुताबिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी कोविड-19 रोधी 1.77 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध है। वहीं देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना की 24,30,236 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 19,85,38,999 हुआ है।

कोरोना पर 46 जिलों के DM से चर्चाः PM Modi की कहीं मुख्य 9 बातें…

आपको बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 दिनों से देश में सक्रिय मामलों की संख्या में कमी देखी जा रही है। 3 मई के समय देश में 17.13% सक्रिय मामलों की संख्या थी अब यह घटकर 10.17% रह गई है। पिछले 2 हफ्तों में सक्रिय मामलों की संख्या में करीब 11 लाख की कमी देखी गई है। मंत्रालय के मुताबिक देश में सक्रिय मामलों के दर में कमी देखी जा रही है। पिछले 24 घंटे में देश में कोविड के 1,96,427 मामले रिपोर्ट किए गए हैं। 41 दिन के बाद यह अब तक के सबसे कम मामले दर्ज़ किए गए हैं।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 19, 2024 11:30 PM
533,570
Total deaths
Updated on April 19, 2024 11:30 PM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 19, 2024 11:30 PM
0
Total recovered
Updated on April 19, 2024 11:30 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles