नई दिल्ली। कोरोना का ग्राफ (Corona) भारत (India) में काफी तेजी से बढ़ रहा है। यही वजह है कि देश के कई राज्यों में लॉकडाउन और नाईट कर्फ्यू लगा दिया गया है। हलांकि पिछले 3-4 दिनों से कोरोना केस में कमी आई है। वहीं कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर काबू पाने के लिए 1 मई से 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को टीका लगाने की शुरुआत हो गई है। इस बीच कई राज्यों ने कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) की कमी के आरोप लगाए है, जिस पर केंद्र सरकार ने सफाई दी है और टीके को लेकर जानकारी दी है।
भारत सरकार ने राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को 18 करोड़ से ज़्यादा वैक्सीन मुफ़्त मुहैया कराई है। राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी वैक्सीन की 90 लाख से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध है। राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को अगले 3 दिन में 7 लाख से ज़्यादा डोज़ मिलेगी: स्वास्थ्य मंत्रालय
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 11, 2021
IT & Broadcast Ministry: 5G टावर की टेस्टिंग से नहीं फैल रहा कोरोना
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रलाय ने बताया कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 रोधी 90 लाख से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध है और गले 3 दिन में 7 लाख से ज़्यादा डोज़ मिलेगी। मंत्रालय ने कहा कि केंद्र सरकार ने अब तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 18 करोड़ से ज़्यादा वैक्सीन निशुल्क उपलब्ध कराए हैं। मंत्रालय के मुताबिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 रोधी 90 लाख से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध है।