spot_img
14.1 C
New Delhi
Saturday, December 9, 2023

Chhattisgarh: चलती बाइक पर रोमांस करना कपल को पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार, जमकर लताड़ा

Chhattisgarh: चलती बाइक पर रोमांस करना कपल को पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार, जमकर लताड़ा

Viral Desk | BTV Bharat

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में बाइक पर रोमांस करते हुए कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में एक्शन लिया है। कथित वीडियो में एक लड़का और लड़की चलती बाइक पर ही रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। लड़का बाइक चला रहा है और लड़की बाइक की टंकी पर लड़के की तरफ मुंह करके बैठी हुई है। दोनों एक दूसरे से गले मिलते हुए नजर आ रहे हैं।

कपल का वीडियो वायरल हुआ जो लापरवाही से गाड़ी चला रहे थे

मामले को लेकर एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि एक कपल का वीडियो वायरल हुआ जो लापरवाही से गाड़ी चला रहे थे और अश्लील हरकत कर रहे थे। पुलिस ने इसका संज्ञान लिया और मामला दर्ज किया। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच में ये भी सामने आया है कि कपल के पास कागज नहीं थे और वो चोरी की बाइक चला रहे थे। एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि वो जिस बाइक पर सवार थे, उसमें रजिस्ट्रेशन प्लेट नहीं थी और जांच के दौरान पता चला कि बाइक एक साल पहले एक गांव से चोरी हुई थी। आरोपी बाइकर को गिरफ्तार करने के बाद एसपी ने उसे जमकर फटकार भी लगाई जिसके बाद वो माफ़ी मांगता नजर आ रहा है।

ये भी पढ़े: Bihar: राघोपुर में सड़क पर लेट लोगों ने सड़क की मांग को लेकर Tejashwi Yadav का किया विरोध,काफिले को रोका

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,002,561
Confirmed Cases
Updated on December 9, 2023 2:21 AM
533,305
Total deaths
Updated on December 9, 2023 2:21 AM
44,469,256
Total active cases
Updated on December 9, 2023 2:21 AM
0
Total recovered
Updated on December 9, 2023 2:21 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles