spot_img
18.1 C
New Delhi
Tuesday, March 21, 2023

Noida में पुलिस और किसान में झड़प, भाजपा विधायक का घेराव करने जा रहे किसान नेता सुखबीर खलीफा नजरबंद

Noida में पुलिस और किसान में झड़प, भाजपा विधायक का घेराव करने जा रहे किसान नेता सुखबीर खलीफा नजरबंद

Breaking Desk | BTV bharat

ग्रेटर नोएडा में 24 गांवों के किसान 2 महीने से NTPC के खिलाफ धरने पर हैं। वे एक समान मुआवजे की मांग कर रहे हैं। आज वे इसी मुददे पर दादरी से भाजपा विधायक तेजपाल नागर का घेराव करने वाले थे। पुलिस को पहले ही इसकी सूचना मिल गई। जिसके बाद पुलिस ने भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर खलीफा को हाउस अरेस्ट कर लिया। किसानों को जैसे ही इसकी जानकारी हुई। वे प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। उन्होंने तय किया कि सेक्टर-24 में NTCP के हेडक्वार्टर का घेराव किया जाएगा। वे जैसे ही आगे बढ़े पुलिस ने उन्हें बीच रास्ते में ही रोक दिया।

पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने

पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। इस दौरान किसानों की पुलिस से बहस हुई। दोनों तरफ से धक्का-मुक्की भी की गई। सूचना मिलते ही कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। करीब आधे घंटे तक किसानों का हंगामा चला। पुलिस ने सुखबीर खलीफा को छोड़ा। उसके बाद किसान शांत हुए। भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर खलीफा के अनुसार NTPC में करीब 24 गांवों की जमीन का अधिग्रहण 1986 में किया गया था। जिसके लिए NTPC ने किसानों को 6 रुपए प्रति गज के हिसाब से मुआवजा दिया था।

ये भी पढ़े: Delhi Mayor Election: मेयर चुनाव के बाद स्टैंडिंग कमेटी को लेकर AAP-BJP के पार्षदों का हंगामा, एक दूसरे पर फेंके कागज

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

44,696,338
Confirmed Cases
Updated on March 21, 2023 9:44 AM
530,806
Total deaths
Updated on March 21, 2023 9:44 AM
6,350
Total active cases
Updated on March 21, 2023 9:44 AM
44,159,182
Total recovered
Updated on March 21, 2023 9:44 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles