spot_img
36.1 C
New Delhi
Friday, March 29, 2024

CM अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान, दिल्ली का भी होगा अपना शिक्षा बोर्ड

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने दिल्ली बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन के गठन को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा अब दिल्ली का भी अपना अलग शिक्षा बोर्ड होगा। आपको बता दें कि वर्तमान समय में सिर्फ दिल्ली में केवल सीबीएसई और आईसीएसी बोर्ड ही हैं। और इसी माध्यम से दिल्ली में अभी पढ़ाई होती आई है। ये जानकारी खुद मुख्यमंत्री ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताई है।

बंगाल: रामपुर में बम ब्लास्ट, BJP के 6 कार्यकर्ता घायल, TMC पर लगा आरोप

कैबिनेट की मंजूरी

केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा कि आज आज हमने दिल्ली की कैबिनेट में दिल्ली बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन के गठन को मंजूरी दे दी है। अब दिल्ली में अपना अलग शिक्षा बोर्ड होगा। मुख्यमंत्री ने कहा ये अंतरराष्ट्रीय स्तर का बोर्ड बनाया जा रहा है। इंटरनेशनल प्रैक्टिस को हम स्कूलों और बोर्ड में लेकर आएंगे। इस साल 20-25 सरकारी स्कूलों को इस बोर्ड में शामिल किया जाएगा। हमें उम्मीद है कि 4-5 साल में स्वेच्छा से सारे सरकारी, निजी स्कूल बोर्ड में शामिल हो जाएंगे।

बंगाल: TMC ने जारी की 291 उम्मीदवारों की लिस्ट, नंदीग्राम से चुनाव लड़ेंगी ममता

केजरीवाल ने बताया ये बोर्ड 3 लक्ष्य पूरे करेगा। हमें ऐसे बच्चे तैयार करने हैं जो कट्टर देशभक्त हों, जो आने वाले समय में हर क्षेत्र में देश की ज़िम्मेदारी अपने कंधों पर उठाने के लिए तैयार हों। हमारे बच्चे अच्छे इंसान बनें और ये बोर्ड बच्चों को अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए तैयार करेगा।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,034,022
Confirmed Cases
Updated on March 29, 2024 4:08 PM
533,543
Total deaths
Updated on March 29, 2024 4:08 PM
44,500,479
Total active cases
Updated on March 29, 2024 4:08 PM
0
Total recovered
Updated on March 29, 2024 4:08 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles