spot_img
31.8 C
New Delhi
Friday, April 19, 2024

CM Arvind Kejriwal भी हुए कोविड पॉजिटिव, घर में किया खुद को आइसोलेट

नई दिल्ली। देश में कोरोना (Corona Virus) के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। इस बात की जानकारी अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर पर दी है।

Children Vaccination: 15-18 साल के बच्चों का टीकाकरण शुरू, दूसरी डोज 28 दिन बाद
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर जानकारी दी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर जानकारी दी कि, मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। ट्विटर पर केजरीवाल ने कहा कि उन्‍हें कोरोना के हल्‍के लक्षण हैं और वह घर पर आइसोलेट हैं। उन्होंने अपने संपर्क में आने वालों से खुद को आइसोलेट करने और कोविड-19 की जांच कराने को कहा है। उन्‍होंने कहा कि, पिछले कुछ दिनों में जो लोग उनके संपर्क में आए, कृपया खुद को आइसोलेट करें और अपना टेस्‍ट करवाएं।

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने संक्रमित होने से पहले इस साल उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सोमवार को देहरादून के परेड ग्राउंड में पार्टी की नव परिवर्तन यात्रा को संबोधित किया था।

दिल्‍ली में तेजी से पैर पसार रहा ओमिक्रॅान

दिल्ली के मुख्यमंत्री को राष्ट्रीय राजधानी में COVID-19 स्थिति को लेकर आज दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) की एक बैठक में भाग लेने का भी कार्यक्रम था। वहीं दिल्ली में ओमिक्रॉन वेरिएंट आने के बाद पिछले दो हफ्तों में COVID-19 मामलों में वृद्धि देखी जा रही है।

24 घंटों में 4,099 नए COVID-19 के मामले दर्ज

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन ने सोमवार को बताया कि, दिल्‍ली में पिछले 24 घंटों में 4,099 नए COVID-19 के मामले दर्ज किए गए हैं। जिससे राष्ट्रीय राजधानी में पॉजिटिविटी दर 6.46 प्रतिशत हो गई। दिल्‍ली में सक्रिय मामले 10,986 हो गए हैं और COVID-19 मामलों की अब तक की कुल संख्या अब 14,58,220 हो गई है। हालांकि पिछले 24 घंटों में दिल्ली में COVID-19 संबंधित मौत नहीं हुई है।

पिछले पांच दिन में केजरीवाल के चुनावी दौरे
  • 30 दिसंबर को चंडीगढ़ में विजय मार्च।
  • 31 दिसंबर को पटियाला में शांति मार्च निकाला।
  • 1 जनवरी को अमृतसर में रविदास मंदिर ग‌ए और प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
  • 2 जनवरी को लखनऊ के स्मृति उपवन में बड़ी रैली को संबोधित किया।
  • 3 जनवरी को उत्तराखंड के देहरादून में एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया।
  • सीएम अरविंद केजरीवाल का 5 जनवरी को गोवा के पंजी में बड़ी तिरंगा यात्रा होनी है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
Archana Kanaujiya
Archana Kanaujiya
I am Archana Kanaujiya working as Content Writer/Content Creator. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Editing and Photography.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 19, 2024 10:30 PM
533,570
Total deaths
Updated on April 19, 2024 10:30 PM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 19, 2024 10:30 PM
0
Total recovered
Updated on April 19, 2024 10:30 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles