नई दिल्ली। नये कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन आज 22वां दिन भी जारी है। किसान अपनी मांगो को लेकर अड़े हुए है। इसी कड़ी में आज दिल्ली विधानसभा में नए कृषि कानून पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा, इस दौरान केजरीवाल ने कृषि कानून की कॉपी भी फाड़ी दी। आगें उन्होंने कहा देश के किसान मुसीबत में है, आंदोलन में 20 किसान शहीद हो चुके है। मैं चाहता हूँ कि केंद्र सरकार किसानों की शहादत लिए बिना इन तीनों कानूनों को वापिस ले।
Delhi Assembly today rejected all 3 Farm laws & have appealed Central govt that it should take back these black laws. More than 20 farmers have died during 20 days of protest. On average, one farmer is getting martyred daily in this movement: Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal pic.twitter.com/Mstgr79OXr
— ANI (@ANI) December 17, 2020
केजरीवाल का बीजेपी पर निशाना
दिल्ली विधानसभा में गुरुवार को नए कृषि कानून को लेकर विशेष सत्र बुलाया गया था। सत्र की शुरुआत होने पर मंत्री कैलाश गहलोत ने तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करने वाली एक संकल्प पत्र पेश किया। वहीं दिल्ली सीएम केजरीवाल ने विधानसभा में बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा किसान नहीं भाजपा भ्रमित है। उन्होंने कहा ये कानून किसानों के लिए नहीं बनाए गए। ये कानून भाजपा की चुनावी फंडिंग के लिए बनाए गए हैं।
किसान नहीं, भाजपा भ्रमित हैं।#KejriwalAgainstFarmBills pic.twitter.com/chnaqyLotV
— AAP (@AamAadmiParty) December 17, 2020
सदन में जय जवान जय किसान के नारे लगे
दिल्ली विधानसभा में सीएम केजरीवाल के आलावा आम आदमी पार्टी के विधायक महेंद्र गोयल, सोमनाथ भारती ने भी सदन में कृषि कानून की कॉपी को फाड़ा। इस दौरान आप के नेताओं ने जय जवान, जय किसान के नारे लगाए और कहा कि जो कानून किसानों के खिलाफ है, हमें उसे स्वीकार नहीं करेंगे।
बता दें कि नये कृषि कानूनों के खिलाफ किसान पिछले 22 दिनों से दिल्ली के विभिन्न बॉडरो पर अपनी मांग को लेकर डटे हुए। मोदी सरकार और किसानों के बीच कई दौर के बातचीत हुई, लेकिन बैठक बेनतीजा रहा। वहीं किसानों का कहना है कि सरकार तीनों कानूनों को रद्द करें नहीं तो ये आंदोलन और तेज देखने को मिलेंगी। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने आज मामले पर सुनवाई करते हुए कहा कि प्रदर्शन किसानों का हक है, लेकिन प्रदर्शन अहिंसक हो।