नई दिल्ली। बीते कई दिनों से राजस्थान कांग्रेस (Rajasthan Congress) में सचिन पायलट गुट और सीएम अशोक गहलोत गुट (CM Ashok Gehlot) में कलह की खबरें सामने आती रही हैं। ऐसे में अब कांग्रेस आलाकमान राजस्थान सरकार में बड़ा बदलाव करने के मूड में है। इसके मद्देनजर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज शाम पांच बजे मुख्यमंत्री निवास पर कैबिनेट मीटिंग बुलाई है। वहीं गहलोत ने तीन मंत्रियों के इस्तीफे स्वीकार कर लिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार 21 नवंबर को गहलोत सरकार के मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण हो सकता है। वहीं, आज शाम सीएम गहलोत राज्यपाल से मुलाकात कर सकते हैं।
Uttar Pradesh: महोबा को सौगात देकर झांसी पहुंचे PM Narendra Modi
तीनों मंत्रियों ने सोनिया गांधी को लिखा पत्र
राज्यपाल कलराज मिश्र आज उत्तर प्रदेश से वापस लौट रहे हैं। कल हुए सियासी घटनाक्रम में राजस्थान के प्रभारी अजय माकन जयपुर पहुंचे। जहां उन्होंने राजस्थान के तीन मंत्री शिक्षामंत्री गोबिन्द सिंह जोटासरा, स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा और राजस्वमंत्री हरीश चौधरी के इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया। इस संबंध में इन तीनों ने सोनिया गांधी को एक पत्र लिखकर इस्तीफे की पेशकश की है। और कांग्रेस संगठन में काम करने की इच्छा जताई है।
सीएम आवास पर बैठक जारी
वहीं, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने तीनों मंत्रियों के इस्तीफे स्वीकार कर लिए हैं। इधर, मुख्यमंत्री आवास पर जारी बैठक में गहलोत अजय माकन के साथ चर्चा कर रहे हैं। सीएम आवास पर पीसीसी अध्यक्ष भी मौजूद है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उदयपुर दौरे पर थे। लेकिन कांग्रेस आलाकमान के निर्देशों के बाद उनका दौरा रद्द कर दिया और अजय माकन को जयपुर भेजा गया है।
गहलोत मंत्रिमंडल में 12 मंत्रीपद खाली
अजय माकन सीधे एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री निवास पहुंचे, जहां रात 12 बजे तक मुख्यमंत्री निवास पर चर्चा होती रही। आज पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट और अजय माकन के बीच चर्चा होगी। जिसके बाद माना जा रहा है कि अशोक गहलोत और सचिन पायलट खेमे के बीच सुलह की राह खुलेगी। तीन मंत्रियों के इस्तीफे के बाद गहलोत (CM Ashok Gehlot) मंत्रिमंडल में 12 मंत्रीपद खाली हो गए हैं। गहलोत के नए मंत्रिमंडल में सचिन पायलट के खेमे के अलावा निर्दलीय और बसपा से आए विधायक भी मंत्री बनाए जाएंगे।
गौरतलब है कि दिवाली से पहले ही राज्य कांग्रेस में फेरबदल पर विचार हो रहा था लेकिन बाद में तय हुआ कि इसमें पूरी तरह से बदलाव किया जाएगा। साल 2023 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ये बदलाव किए जा रहे हैं।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।