spot_img
26.8 C
New Delhi
Saturday, April 20, 2024

कोरोना: CM केजरीवाल बोले-दिल्ली में पाबंदियों की जरूरत, जल्द लेंगे फैसला

नई दिल्ली। भारत में कोरोना की दूसरी लहर मानो रौद्र रूप धारण कर लिया है। देश में हर दिन एक लाख से ज्यादा मामले आ रहे है। वहीं अब कोविड-19 के बढ़ते मामले को देखते हुए दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind kejriwal) ने आज लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल का मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने कहा दिल्ली में लॉकडाउन नहीं लगेगा लेकिन पाबंदियां लगाई जाएंगी। मुख्यमंत्री केजरीवाल के साथ स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन भी  मौजूद थे।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा दिल्ली में 7-10 दिन की वैक्सीन बची हुई है। अगर हमें समुचित संख्या में डोज उपलब्ध कर दी जाए, आयु सीमा हटा दी जाए और बड़े स्तर पर वैक्सीनेशन सेंटर खोलने की इजाजत दे दी जाए तो हम 2-3 महीने में पूरी दिल्ली को वैक्सीनेट कर सकते हैं।

केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला, अगले आदेश तक दिल्ली के सभी स्कूल बंद

दिल्ली में अप्रैल में कोरोना के नए मामले
1 अप्रैल- 2790
2 अप्रैल- 3594
3 अप्रैल- 3567
4 अप्रैल- 4033
5 अप्रैल- 3548
6 अप्रैल- 5100
7 अप्रैल- 5506
8 अप्रैल-7437
9 अप्रैल- 8,521

रविशंकर प्रसाद का राहुल गांधी पर जोरदार हमला, कह दी ये बड़ी बात

बता दें राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना तेजी से पांव पसार रहा है। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 8,521 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए और 39 लोगों की मौत हुई है। वहीं अब तक राष्ट्रीय राजधानी में कुल 7,06,526 लोग संक्रमित हुए हैं, और 11,196 मरीजों की मौत हुई है। आकड़ो के अनुसार अभी दिल्ली में 26,631 मरीजों का इलाज चल रहा है। आपको बता दें कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली में 30 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू लागू किया गया है

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 20, 2024 4:33 AM
533,570
Total deaths
Updated on April 20, 2024 4:33 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 20, 2024 4:33 AM
0
Total recovered
Updated on April 20, 2024 4:33 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles