spot_img
31.8 C
New Delhi
Tuesday, April 16, 2024

Gangasagar Mela के सवाल पर नाराज हुई CM Mamata Banerjee, कहा- क्या कुंभ पर रोक लगी थी?

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में कोरोना संक्रमण (Corona Cases) के बढ़ते मामलों के बीच नए साल की शुरुआत में गंगासागर मेला (Gangasagar Mela) है। बीजेपी नेता दिलीप घोष ने गंगासागर मेला के आयोजन पर राज्य सरकार से पुनर्विचार करने का आवेदन किया था। लेकिन सीएम ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने आवेदन को खारिज कर दिया।

Trinamool Congress: TMC में शामिल होंगे Kirti Azad, अशोक तंवर और पवन वर्मा
गंगासागर मेले की तैयारियों का जायजा

गंगासागर मेले (Gangasagar Mela) की तैयारियों का जायजा लेने गंगासागर पहुंचीं सीएम ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने कहा कि, आप केवल गंगासागर मेला में रूचि रखते हैं। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि, कुंभ मेला के बारे में सोचना चाहिए। क्या कुंभ मेले में रोक लगाई गई थी? गंगासागर जनता का है।

लोगों से सतर्क रहने की अपील

गंगासागर से वापस आने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने लोगों से सतर्क रहने की अपली की। ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने कहा कि, कोरोना संक्रमण थोड़ा बढ़ गया है। हम आपसे स्वच्छता नियमों का पालन करने का अनुरोध करेंगे। मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें।

Gangasagar Mela

गंगासागर मेले के सवाल पर नाराज हुई सीएम बनर्जी

गंगासागर मेले के बारे में सवाल पूछने से नाराज हुईं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि, आप गंगासागर को लेकर इतने उत्साहित क्यों हैं? आपको गंगा के बारे में चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। यह पब्लिक का मेला है। अगर जनता उत्तर प्रदेश, बिहार से आना चाहती है तो क्या हम इसे रोकेंगे? क्या मैं उन्हें रोक सकती हूं? क्या यह हमारे हाथ में है? हालांकि, जो लोग उत्तर प्रदेश, बिहार से आने की सोच रहे हैं, वे निश्चित रूप से बेहतर समझ के आएंगे। आप कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें।

Gangasagar Mela

मुख्यमंत्री ने पलटवार करते हुए कहा कि, मैं नए साल के जश्न को कैसे रोक सकती हूं? नकारात्मकता न फैलाएं। कोविड 6-7 महीने का नहीं है। कई कोविड अस्पतालों को खाली कराया गया। अब फिर से समीक्षा की जा रही है।

गंगासागर मेले में शुरू हुआ टीकारण अभियान

गंगासागर मेले में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है। राज्य सरकार ने उन्हें टीकाकरण देना शुरू कर दिया है। इस बीच कपिल मुनि आश्रम के सामने अस्थाई टीकाकरण केंद्र खोल दिया गया है। राज्य सरकार के सूत्रों के अनुसार, दस लाख टीका का स्टॉक है। जिला प्रशासन ने मास्क अनिवार्य अनिवार्य कर दिया है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
Archana Kanaujiya
Archana Kanaujiya
I am Archana Kanaujiya working as Content Writer/Content Creator. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Editing and Photography.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 16, 2024 7:52 PM
533,570
Total deaths
Updated on April 16, 2024 7:52 PM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 16, 2024 7:52 PM
0
Total recovered
Updated on April 16, 2024 7:52 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles