spot_img
30.7 C
New Delhi
Friday, April 19, 2024

Congo Flood Crisis: कांगो में बारिश बनी मौत का सैलाब,बाढ़ और भूस्खलन से 50 की गई जान

Congo Flood Crisis: कांगो में बारिश बनी मौत का सैलाब,बाढ़ और भूस्खलन से 50 की गई जान

International Desk | BTV Bharat

कांगो की राजधानी किंशासा में बाढ़ और भूस्खलन ने करीब 50 लोगों की जान ले ली है। किंशासा में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई है। ये जानकारी शहर के पुलिस प्रमुख सिल्वानो कासोंगो ने दी। आपको बता दें कि बारिश से शहर की हालात बुरी हो गई है। बाढ़ ने बड़े पैमाने पर शहर को क्षति पहुंचाई है।

बारिश और बाढ़ के बाद, किंशासा में सड़कों पर कीचड़ भर गया

इंटरनेट पर वायरल तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि बारिश और बाढ़ के बाद, किंशासा में सड़कों पर कीचड़ भर गया है। साथ ही इस प्राकृतिक आपदा से जगह-जगह सड़कें टूट गई हैं और सिंकहोल में कीचड़ जम गया है। पुलिस अधिकारी कासोंगो ने बताया, ‘बाढ़ और भूस्खलन से यहां लगभग 50 लोगं की मौत हो चुकी है।’ उन्होंने कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है।

किंशासा कभी मछली पकड़ने के स्थान के रूप में जाना जाता था

आपको बता दें कि कांगो नदी के तट पर बसे किंशासा कभी मछली पकड़ने के स्थान के रूप में जाना जाता था, लेकिन आज के समय में किंशासा अफ्रीका के सबसे बड़े मेगासिटी के तौर पर विकसित हो चुका है। इस शहर की आबादी करीब 15 मिलियन है।किंशासा में तेजी से शहरीकरण के कारण जयवायु पर असर पड़ा है। जानकारों का मानना है कि बाढ़ और भूस्खलन के पीछे भी जलवायु परिवर्तन ही जिम्मेदार है। इस तरह की स्थिति कई बार कई जगह देखी गई है। ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 19, 2024 12:23 AM
533,570
Total deaths
Updated on April 19, 2024 12:23 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 19, 2024 12:23 AM
0
Total recovered
Updated on April 19, 2024 12:23 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles