spot_img
36.1 C
New Delhi
Friday, March 29, 2024

UP चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद BJP में हुए शामिल

नई दिल्ली। यूपी विधानसभा चुनाव (UP Election) से पहले कांग्रेस और खासकर प्रियंका गांधी को बड़ा झटका लगा है। योगी आदित्यनाथ के साथ-साथ अखिलेश और मायावती को टक्कर देने की कोशिशों में लगी प्रियंका गांधी की टीम बिखरने लगी है। यूपी के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद (Jitin Prasad) केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए है।

शुभेन्दु अधिकारी ने की Amit Shah से मुलाकात, बंगाल के बिगड़ते हालात पर चर्चा

यूपी चुनाव में प्रसाद की भूमिका होगी अहम

वहीं केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने प्रसाद को पार्टी ज्वाइंन कराने के बाद कहा कि आगामी यूपी विधानसभा चुनाव में उनकी भूमिका काफी अहम होगी। वहीं संवाददाताओं से बातचीत के दौरान जितिन प्रसाद ने कहा कि अपने 7-8 साल के राजनितिक करियर के दौरान देखा कि अगर कोई देश में संस्थागत पार्टी है, तो वो भारतीय जनता पार्टी है। बाकी पार्टियां विशेष रूप से व्यक्तिगत या फिर क्षेत्रीय है।

सीएम योगी ने किया जितिन प्रसाद का स्वागत

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने ट्वीट करते हुए कहा कि कांग्रेस छोड़कर भाजपा के वृहद परिवार में शामिल होने पर जितिन प्रसाद जी का स्वागत है। जितिन प्रसाद के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने से उत्तर प्रदेश में पार्टी को मजबूती मिलेगी।

भाजपा ने जितिन पर क्यों लगाया दांव

यूपी चुनाव से पहले भाजपा यहां अपने संगठन को मजबूत करने में जुट गई है। अदरखाने से खबर आई, ब्राह्मण समाज का एक बड़ा तबका सीएम योगी आदित्यनाथ से नाराज चल रहे हैं, जिसका फायदा बसपा और कांग्रेस को मिल सकता है। लेकिन इसके बाद जितिन प्रसाद के ब्राह्ण लॉबी का इस्तेमाल करना भाजपा के लिए भी जरूरी हो गया और दूसरी ओर जितिन को भी भाजपा से फायदा दिख रहा था। यही नहीं, ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने के बाद से तो कांग्रेस के कई युवा नेताओं के मन में कांग्रेस छोड़ने का ख्याल आ रहा था। उन्होंने भी जितिन प्रसाद को भाजपा के करीब लाने में अहम भूमिका निभाई और आखिरकार यूपी में कांग्रेस का एक बड़ा चेहरा भाजपा की ओर चला गया, जिससे प्रियंका गांधी की मुश्किलें बढ़ने वाली है।

आपको बता दें कि राहुल गांधी की नीतियों के खिलाफ बगावत करने वाले कांग्रेस के बागी गुट में शामिल होने के बाद से हीं यह कयास लगाई जा रही थी कि जितिन प्रसाद अब ज्यादा दिनों तक कांग्रेस में नहीं रहेंगे। और आखिरकार जितिन प्रसाद ने यूपी चुनाव से पहले ही कांग्रेस के दिग्गजों को चौंका दिया और भाजपा का दामन थाम लिया है।

UP: Akhilesh Yadav का यू टर्न, बोले-अब लगवायेंगे Vaccine, लोगों से भी की अपील

बता दें पश्चिम बंगाल चुनाव में हाल ही में विधानसभा संम्पन्न हुआ है। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के आलाकमान ने जितिन को बंगाल का राज्य प्रभारी बनाया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी को इसका थोड़ा भी फायदा नहीं मिला और वहां पार्टी को एक भी सीटें नहीं मिली। मालूम हो कि जितिन प्रसाद मनमोहन सरकार में मंत्री रहे है। प्रसाद साल 2001 में कांग्रेस पार्टी का दामन थामा था और पहली बार साल 2004 में संसद पहुंचे थे। अब इन सबके बीच कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी के नाम की भी चर्चा हो रही है कि वह भाजपा भी में शामिल हो सकते हैं।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,034,022
Confirmed Cases
Updated on March 29, 2024 4:08 PM
533,543
Total deaths
Updated on March 29, 2024 4:08 PM
44,500,479
Total active cases
Updated on March 29, 2024 4:08 PM
0
Total recovered
Updated on March 29, 2024 4:08 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles