नई दिल्ली। हर कोई जानता है कि शरीर को सेहतमंद बनाए रखने के लिए नियमित रूप से फलों-सब्जियों का सेवन करना विशेष लाभदायक माना जाता है। यही कारण है कि सभी लोगों को आहार में मौसमी फलों और सब्जियों का सेवन सुनिश्चित करने की सलाह दी जाती है। सर्दियों के इस मौसम में अंगूर बहुतायत मात्रा में उपलब्ध होते हैं। तमाम अध्ययनों में इस फल के सेवन को सेहत के लिए विशेष लाभदायक बताया गया है। तो आज हम आपको इसको लेकर और जानकारी देंगे।
सेहत के लिए रामबाण का काम करता है गुड, क्या आपको पता है इसके फायदे
सबसे पहले तो हम आपको बता दे कि अंगूर कई तरह के पोषक तत्वों, एंटीऑक्सिडेंट्स और फाइबर से भरपूर माना जाता है, ऐसे में नियमित रूप से इस फल का सेवन करना आपके लिए विशेष लाभदायक हो सकता है। वहीं दूसरी बात की शोध से पता चलता है कि अंगूर खाना वजन कम करने से लेकर हृदय रोगों के जोखिम से बचाने में भी फायदेमंद हो सकता है। दैनिक आहार में अंगूर को शामिल करना आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है।
लाभकारी विटामिन्स और खनिजों के अलावा अंगूर में पर्याप्त मात्रा में फाइबर की भी मौजूदगी होती है जो इसे पेट को सेहतमंद बनाए रखने में काफी मदद करती है। नियमित रूप से अंगूर खाना आपके इम्यून सिस्टम के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। आइए आगे की स्लाइडों में अंगूर खाने से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।
कोरोना के इस दौर में हम सभी उन चीजों का अधिक से अधिक मात्रा में सेवन कर रहे हैं जो इम्युनिटी पावर को बढ़ाने में मदद करती हों। ऐसे में अंगूर खाना बेहतर विकल्प हो सकता है। विटामिन-सी की उच्च मात्रा के साथ अंगूर में एंटीऑक्सिडेंट गुण भी होते हैं जो आपकी कोशिकाओं को हानिकारक बैक्टीरिया और वायरस से बचाने में मदद करते हैं।
कई अध्ययनों से पता चलता है कि विटामिन-सी का सेवन करने वाले लोगों को सामान्य सर्दी और कई तरह के अन्य संक्रमणों का खतरा कम होता है। इसके अलावा वजन कम करने की कोशिश में लगे लोगों के लिए भी अंगूर खाना फायदेमंद माना जाता है। इसमें वजन घटाने से जुड़े कई गुण होते हैं। विशेष रूप से अंगूर में मौजूद फाइबर की मात्रा पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराने में मदद करती है, जिससे अतिरिक्त खाने की इच्छा नहीं होती है।
वायरस से लड़ने और इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत बनाने के लिए आप भी खाए ये सब्जियां
अंगूर में कैलोरी कम और पानी की मात्रा अधिक होती है जो वजन कम करने में आपके लिए काफी सहायक मानी जाती है। अधिक वजन वाले 91 लोगों पर किए गए अध्ययन में पाया गया कि भोजन से पहले ताजे अंगूर का सेवन करने वाले लोगों में वजन बढ़ने की समस्या कम होती है।
हृदय रोगों के खतरे को कम करने में अंगूर के सेवन को अध्ययनों में लाभदायक माना जाता है। नियमित रूप से अंगूर का सेवन उच्च रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल जैसे हृदय रोग के जोखिम कारकों को कम करके हृदय स्वास्थ्य में सुधार करता है। अध्ययन में पाया गया है कि जिन लोगों ने छह सप्ताह तक रोजाना तीन बार अंगूर का सेवन किया उनके रक्तचाप में महत्वपूर्ण कमी देखी गई।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।