Congress नेता Kamal Nath का विवादित ऐलान, कहा- चुनाव के बाद पुलिस और अफसरों से लूंगा हिसाब
Political desk | BTV bharat
मध्य प्रदेश में जैसे-जैसे चुनाव का समय नजदीक आता जा रहा है, भाजपा और कांग्रेस दोनों की तरफ से बयानों का सिलसिला जोर पकड़ रहा है। MP के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने निवाड़ी में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विवादित ऐलान कर दिया। मंच से कमलनाथ ने कहा कि 8 महीने बाद सूबे में चुनाव हैं। चुनाव में कांग्रेस सरकार बनने का दावा करते हुए उन्होंने कहा 8 महीने बाद वो पुलिस और अफसरों से हिसाब लेंगे।
भाजपा के लोगों की तरफदारी करने का आरोप लगाया था
दरअसल कमलनाथ ने पुलिस और अधिकारियों को शिवराज सरकार और भाजपा के लोगों की तरफदारी करने का आरोप लगाया था। कांग्रेस पार्टी BJP पर नौकरशाही और अधिकारियों के सियासी इस्तेमाल का आरोप लगाती रही है। वही कमलनाथ के इस बयान पर मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान का कहना है की कमलनाथ जी कुंठित होकर ऐसी भाषा बोल रहे हैं।