spot_img
35.1 C
New Delhi
Friday, March 29, 2024

सपा सांसद डॉ शफीक उर रहमान का विवादित बयान, CM Yogi ने की कड़ी निंदा!

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी (सपा) के संभल से सांसद डॉक्टर शफीक उर रहमान (Shafiqur Rahman Barq) बर्क ने तालिबान के समर्थन में विवादित बयान दिया है। बर्क के इस बयान की उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने विधान परिषद में कड़ी निंदा की थी। अब भारतीय जनता पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल ने सपा सांसद बर्क, मोहम्मद मुकीम और चौधरी फैजान पर तालिबान के संबंध में भड़काऊ बयान देने एवं राजद्रोह की शिकायत दर्ज कराई है।

बिहार JDU में गुटबाजी! RCP सिंह के स्वागत समारोह से दूर रहे ललन सिंह और उपेंद्र कुशवाहा

अधिकारी ने बताया कि मामले में सपा सांसद, मुकीम और फैजान के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153 ए (लिखित या मौखिक रूप से ऐसा बयान देना जिससे सांप्रदायिक दंगा या तनाव फैलता है), 124 ए (राजद्रोह), 295 ए (उपासना के स्थान या व्यक्तियों के किसी वर्ग द्वारा पवित्र मानी गयी किसी वस्तु को नष्ट या अपमान करना) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बिहार पंचायत चुनाव का ऐलान, जानिए कब होगी वोटिंग…देखिए पूरा कार्यक्रम

दरअसल बर्क ने संभल में संवाददाताओं से बातचीत में कहा था कि तालिबान एक ताकत है और उसने अफगानिस्तान में अमेरिका के पांव जमने नहीं दिये। तालिबान अब अपने देश को खुद चलाना चाहता है। उन्होंने कहा हमारा देश जब अंग्रेजों के कब्जे में था तब सभी हिन्दुस्तानियों ने मिलकर आजादी की जंग लड़ी थी। अफगानिस्तान पर अमेरिका ने कब्जा कर रखा था। उससे पहले इस मुल्क पर रूस का कब्जा था। मगर अफगान आजाद रहना चाहते हैं। वह अपने देश को आजाद कराना चाहते हैं। यह उनका व्यक्तिगत मामला है, इसमें हम क्या दखल देंगे?

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,034,022
Confirmed Cases
Updated on March 29, 2024 3:08 PM
533,543
Total deaths
Updated on March 29, 2024 3:08 PM
44,500,479
Total active cases
Updated on March 29, 2024 3:08 PM
0
Total recovered
Updated on March 29, 2024 3:08 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles