spot_img
33.1 C
New Delhi
Thursday, March 28, 2024

Manish Tewari की पुस्तक पर विवाद,  मुंबई हमले को लेकर UPA सरकार पर उठाए सवाल

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद (salman khurshid) की पुस्तक से जुड़े विवाद के बाद अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी (Manish Tewari) की नयी पुस्तक को लेकर विवाद खड़ा हो गया हैं। पुस्तक में उन्होंने साल 2008 के मुंबई आतंकी हमले पर जवाबी प्रतिक्रिया को लेकर तत्कालीन संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) सरकार की आलोचना की है।

Salman Khurshid के घर आगजनी और पत्थरबाजी मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार  
BJP ने किया कांग्रेस पर तीखा प्रहार

मनीष तिवारी (Manish Tewari) ने अपनी पुस्तक ‘10 फ्लैश प्वाइंट्स: 20 इयर्स’ में लिखा कि, कई बार संयम कमजोरी की निशानी होती है और भारत को 26/11 हमले के बाद कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए थी। उनकी पुस्तक के इस अंश को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया। साथ ही आरोप लगाया कि संप्रग सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा को ताक पर रखा।


मनमोहन सरकार में उठाना था मुद्दा
: BJP

दूसरी तरफ, कांग्रेस ने फिलहाल इस पुस्तक पर आधिकारिक रूप से कोई टिप्पणी करने से इनकार किया है। हालांकि लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Chaudhary) ने मनीष तिवारी (Manish Tewari) पर निशाना साधा। कहा कि, उन्हें यह मुद्दा उस वक्त उठाना चाहिए था, जब वह मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री थे।

Manish Tewari

 

देश के सुरक्षा हालात पर डाला प्रकाश

मनीष तिवारी (Manish Tewari) संप्रग सरकार में सूचना एवं प्रसारण मंत्री थे। लोकसभा सदस्य तिवारी (Manish Tewari) ने इस पुस्तक में पिछले दो दशक के देश के सुरक्षा हालात पर प्रकाश डाला है। यह पुस्तक दो दिसंबर से पाठकों के लिए उपलब्ध होगी। उन्होंने इस पुस्तक में नरेंद्र मोदी सरकार पर भी निशाना साधा। केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि उसने सेना के ‘माउंटेन स्ट्राइक कॉर्प’ को खत्म कर भाजपा सरकार ने भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा को सबसे बड़ा नुकसान पहुंचाया है।

Salman Khurshid के नैनीताल आवास पर आगजनी-पत्थरबाजी

 

ट्वीटर पर किया पुस्तक का अंश साझा

मनीष तिवारी (Manish Tewari) कांग्रेस के उस ‘जी 23’ समूह में शामिल हैं। जिसने पिछले साल सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को पत्र लिखकर पार्टी में व्यापक संगठनात्मक बदलाव और जमीन पर सक्रिय अध्यक्ष की मांग की थी। उन्होंने मंगलवार को ट्वीटर पर अपनी इस पुस्तक के कुछ अंश साझा किए। पुस्तक में उन्होंने लिखा, ‘अगर किसी देश (पाकिस्तान) को निर्दोष लोगों के कत्लेआम का कोई खेद नहीं है तो संयम ताकत की पहचान नहीं है, बल्कि कमजोरी की निशानी है। ऐसे मौके आते हैं जब शब्दों से ज्यादा कार्रवाई दिखनी चाहिए। 26/11 एक ऐसा ही मौका था।’

भारत को प्रतिक्रिया में करनी थी कड़ी कार्रवाई

मनीष तिवारी (Manish Tewari) ने मुंबई आतंकी हमले को क्रूर हमला करार देते हुए इसे ‘भारत का 9/11’ बताया। उन्होंने कहा, ‘एक ऐसा समय था जब भारत को प्रतिक्रिया में कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए थी।’ उल्लेखनीय है कि 26 नवंबर, 2008 को पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकवादी समुद्री मार्ग से मुंबई के विभिन्न इलाकों में घुस गए थे। उन्होंने अलग-अलग स्थानों पर गोलीबारी शुरू कर दी थी। उस हमले में 18 सुरक्षार्किमयों सहित 166 लोग मारे गए थे।

Manish Tewari


राष्ट्रीय सुरक्षा को रखा गया ताक पर

भाजपा ने मनीष तिवारी (Manish Tewari) की इस पुस्तक को लेकर आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली तत्कालीन संप्रग सरकार को 2008 में 26 नवंबर को मुंबई में हुए आतंकवादी हमले के बाद जिस प्रकार की मजबूत जवाबी कार्रवाई करनी चाहिए थी, वैसी नहीं की और उसने राष्ट्रीय सुरक्षा को ताक पर रखा।


निठल्ली और निकम्मी कांग्रेस सरकार

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया (Gaurav Bhatia) ने संवाददाताओं से कहा कि, ‘इस तथ्य के बाद आज स्पष्ट हो गया कि कांग्रेस की जो सरकार थी, वह निठल्ली और निकम्मी थी। राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दे पर भारत की अखंडता की भी उसे ङ्क्षचता नहीं थी।’

बुधवार को PM Modi की अहम बैठक, कृषि कानून और Cryptocurrency पर होगी चर्चा

भाजपा की प्रतिक्रिया पर आती है हंसी

मनीष तिवारी (Manish Tewari) ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि, पुस्तक के एक उद्धरण को लेकर सत्तारूढ़ पार्टी की इस प्रतिक्रिया पर उन्हें हंसी आती है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘मुझे 304 पृष्ठों की किताब से एक उद्धारण पर भाजपा की प्रतिक्रिया पर हंसी आती है। इस पुस्तक में भारत को प्रभावित करने वाले राष्ट्रीय सुरक्षा हालात संबंधी प्रतिक्रियाओं का विश्लेषण करने का प्रयास किया गया है। मुझे हैरानी होगी कि अगर भाजपा अपने शासनकाल के समय राष्ट्रीय सुरक्षा की स्थिति से निपटने के संदर्भ में किए गए ‘कड़े विश्लेषण’ पर भी इसी तरह की प्रतिक्रिया दे।’


भाजपा का किया आभार प्रकट

तिवारी (Manish Tewari) ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए यह भी कहा कि, ‘मैं स्व नियुक्त प्रचारक भाजपा का आभार प्रकट करता हूं कि उसने मेरी उस पुस्तक के एक पैराग्राफ को बिना संदर्भ के ही इतनी जगह और प्रचार दे दिया है, जिसका अभी विमोचन होना है। देखते हैं कि पुस्तक के विमोचन के बाद ये लोग अपनी गलती का अहसास कैसे करते हैं।’

आधिकारिक रूप से कोई टिप्पणी नहीं

दूसरी तरफ, कांग्रेस ने तिवारी (Manish Tewari) की पुस्तक पर फिलहाल आधिकारिक रूप से कोई टिप्पणी करने से इनकार किया है। पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने तिवारी की पुस्तक से जुड़े सवाल पर कहा कि, ‘पहले किताब आए, हम और आप पढ़ेंगे। फिर देखते हैं कि चर्चा करनी है या नहीं… उस किताब या किसी अन्य बात से ज्यादा महत्वपूर्ण है कि आम लोग आज महंगाई के कारण कितना संघर्ष कर रहे हैं। हमारा यह धर्म है कि हम इन लोगों की आवाज उठाएं।’

Manish Tewari

 

UP Assembly Elections: Akhilesh से मिले RLD प्रमुख Jayant Chaudhary, हो सकता है गठबंधन
विवादों से घिरी किताबें ज्यादा बिकती है: अधीर रंजन चौधरी

अधीर रंजन चौधरी ने तिवारी को निशाने पर लेते हुए कहा, ‘कभी-कभी विवादों से घिरी किताबें ज्यादा बिकती हैं। आज विवाद खड़ा हुआ है तो किताब ज्यादा बिकेगी और भाजपा सेल्समैन बन जाएगी।’

एके एंटनी ने सोनिया गांधी से की मुलाकात

तिवारी (Manish Tewari) की पुस्तक पर विवाद के बीच कांग्रेस की अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति के प्रमुख एके एंटनी ने सोनिया गांधी से मुलाकात की, हालांकि पार्टी के एक सूत्र ने कहा कि इस मुलाकात का इस विवाद से कोई संबंध नहीं है।

खुर्शीद की पुस्तक पर विवाद

मनीष तिवारी (Manish Tewari) की इस पुस्तक से कुछ दिनों पहले ही कांग्रेस नेता खुर्शीद (salman khurshid) की पुस्तक ‘सनराइज ओवर अयोध्या’ को लेकर विवाद खड़ा हुआ था क्योंकि इसमें उन्होंने कथित तौर पर ङ्क्षहदुत्व की तुलना आईएसआईएस और बोको हरम जैसे आतंकी संगठनों के साथ की थी। विवाद खड़ा होने के बाद खुर्शीद ने कहा था कि ङ्क्षहदू धर्म और ङ्क्षहदुत्व में फर्क है और उन्होंने किसी को आतंकवादी नहीं कहा है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
Archana Kanaujiya
Archana Kanaujiya
I am Archana Kanaujiya working as Content Writer/Content Creator. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Editing and Photography.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,034,022
Confirmed Cases
Updated on March 28, 2024 9:56 PM
533,543
Total deaths
Updated on March 28, 2024 9:56 PM
44,500,479
Total active cases
Updated on March 28, 2024 9:56 PM
0
Total recovered
Updated on March 28, 2024 9:56 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles