spot_img
26.1 C
New Delhi
Saturday, April 20, 2024

ओड़िशा में कोरोना विस्फोट, पिछले 24 घंटे में आए डराने वाले आकड़े…

नई दिल्ली। कोरोना का ग्राफ (Covid-19) भारत (India) में एक बार फिर काफी तेजी से बढ़ रहा है। यही वजह है कि देश के कई राज्यों में लॉकडाउन और नाईट कर्फ्यू लगा दिया गया है। वहीं ओड़िशा (Odisha) की बात करें तो पिछले 24 घंटे में रिकार्ड 8216 नए मामले के साथ कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या की बढ़कर 479752 लाख पर पहुंच गई। हालांकि अब तक 404063 ठीक भी हुए है। वहीं राज्य में अब कोरोना के 73548 एक्टिव केस है।

जिलेवार रूप में देखिए covid-19 के मामले

ओडिशा में जिलेवार रूप से देखिए कहा कितने कोरोना संक्रमित लोग मिले है। अंगुल 394, बालासोर 302, बारगढ़ 375, भद्रक 63, बालांगीर 305, बौध 98, कटक 447, देवगढ़ 98, ढ़ेकनाल 47, गजपति 121, गंजाम 69, जगतसिंहपुर 106, जाजपुर 347, झारसुगुड़ा 316, कालाहांडी 238, कंधमाल 77, केंद्रपाड़ा 87, क्योंझर 129, खोरधा 1271, कोरापुट 133, मलकानगिरी 32, मयुरभंज 190, नबरंगपुर 319, नयागढ़ 250, नुआपाड़ा 261, पुरी 402, रायगढ़ा 232, संबलपुर 385, सोनेपुर 248, सुंदरगढ़ 636 और स्टेट पुल से 238 मरीज मिले है।

देश में कोरोना के आकड़े

भारत (India) में हर रोज कोरोना संक्रमण के मामले (Covid-19)डराने वाले आ रहे है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो देश में कोरोना के 3,57,229 नए मामले आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,02,82,833 हो गई। वहीं अबतक देश में 15,89,32,921 लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार देश में लगातार उपचाराधीन मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अभी देश में 34,47,133 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। वहीं पिछले 24 घंटे में 3,449 और मरीजों की वायरस से मौत हुई, जिससे मृतक संख्या बढ़कर 2,22,408 हो गई है। वहीं आंकड़ों के अनुसार देश में अबतक कुल 1,66,13,292 लोगों कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए है।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 20, 2024 9:35 AM
533,570
Total deaths
Updated on April 20, 2024 9:35 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 20, 2024 9:35 AM
0
Total recovered
Updated on April 20, 2024 9:35 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles