spot_img
26.1 C
New Delhi
Friday, March 29, 2024

Corona Update: देश में क्या है Covid-19 से हालात, लव अग्रवाल की जुबानी सुनिए…

नई दिल्ली। कोरोना (Covid-19) की दूसरी लहर से अब देशवासियों को धीरे-धीरे राहत मिलने लगी है। इसके पीछे मुख्य वजह है कि देश के कई राज्यों में पिछले कई दिनों से संम्पूर्ण लॉकडाउन (Lockdown)लगा दिया था। अब स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल कोरोना हालातों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि कोरोना के खिलाफ जारी लड़ाई में हमारे प्रयासों के बेहतर परिणाम मिल रहे हैं। देश में संक्रमण दर घटी है, लेकिन अभी किसी भी कीमत पर ढिलाई नहीं दी जा सकती।

कोरोना के बारे में जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि देश में 11 राज्य ऐसे हैं जहां 1 लाख से भी ज्यादा सक्रिय मामले हैं। वहीं 8 राज्यों में 50,000 से 1 लाख के बीच सक्रिय मामलों की संख्या बनी हुई है। इसके आलावे 17 राज्य ऐसे हैं जहां 50,000 से भी कम सक्रिय मामलों की संख्या बनी हुई है।

लव अग्रवाल के मुताबिक देश में सक्रिय मामलों में कमी देखी जा रही है। 3 मई को रिकवरी रेट 81.3% थी जिसके बाद रिकवरी में सुधार हुआ है। अब रिकवरी रेट 83.83% है। 75% मामले 10 राज्यों से आ रहे हैं और कुल सक्रिय मामलों का 80% सिर्फ 12 राज्यों में है।

Delhi में संक्रमण दर घटी, पॉजिटिविटी रेट 11% पहुंची, देखें और क्या बोले Kejriwal

देश में क्या कहते है आकड़े

कोरोना की दूसरी लहर का ग्राफ भारत (India) में तेजी से बढ़ रहा है। हांलाकि पिछले 5-7 दिनों से मामलों में कमी आई हहै। देश में पिछले 24 घंटे की बात करें तो कोरोना के 3,26,098 नए मामले आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,26,098 हो गई। अभी देश में 36,73,802 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। वहीं 3,890 और मरीजों की मौतों के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 2,66,207 हो गई है। वहीं देश में अबतक कुल 2,04,32,898 लोगों कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए है। जो संक्रमण के कुल स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 83.83% प्रतिशत दर्ज की गई है।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,034,022
Confirmed Cases
Updated on March 29, 2024 2:59 AM
533,543
Total deaths
Updated on March 29, 2024 2:59 AM
44,500,479
Total active cases
Updated on March 29, 2024 2:59 AM
0
Total recovered
Updated on March 29, 2024 2:59 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles