spot_img
31.1 C
New Delhi
Saturday, April 20, 2024

Corona Updates: भारत में पिछले 24 घंटे में 41,322 नए मामले, 485 लोगों की मौत

नई दिल्ली। देश के कुछ राज्यों में कोविड-19 से संक्रमित लागों की संख्या लगातार बढ़ता जा रहा है। इनमें मुंबई और दिल्ली जैसे प्रमुख शहर शामिल है। भारत में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या अब 93 लाख के पार पहुंच गई है। वहीं इससे ठीक होने वाले लोगों की संख्या भी 87 लाख से पार हो गई है। वहीं अब कोरोना संक्रमण मुक्त होने के साथ ही मरीजों के ठीक होने की दर 93.7 प्रतिशत हो गई है। अब देश में कुल 4,54,940 एक्टिव केस है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे आंकड़ों के अनुसार एक दिन में कोविड-19 के 41,322 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमित लोगों की कुल संख्या शुक्रवार को बढ़कर 93,51,110 हो गई। वहीं पिछले 24 घंटो में देश में कोरोना वायरस संक्रमण से 485 लोगों की मौत हुई है। जिसके बाद अब देश में लोगों की मृतकों की संख्या बढ़कर 1,35,715 हो गई। वहीं अब कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 87,59,969 हो गई है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो 41,452 लोग ठीक हुए है।

बता दें कि भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी। वहीं, कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख और 29 अक्टूबर को 80 लाख के पार 22 नवंबर रविवार को हुए जांच में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 91 लाख के पार पहुंच गई है। 25 नवंबर को कोरोना की संख्या 92 लाख के पार पहुंच गई है। अब 27 नवंबर को 93 लाख के पार पहुंच गई है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के मुताबिक 26 नवंबर तक 13,70,62,749 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई जिनमें से 11,31,204 नमूनों की जांच मंगलवार को हुई।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 20, 2024 11:37 AM
533,570
Total deaths
Updated on April 20, 2024 11:37 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 20, 2024 11:37 AM
0
Total recovered
Updated on April 20, 2024 11:37 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles