नई दिल्ली। देश में Covid-19 संक्रमण के मामले पिछले कुछ दिनों से कंट्रोल में है। वहीं मौतों के भी आकड़े में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं ओडिशा (Odisha) की बात करें तो 59 नए मामले के साथ कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या की बढ़कर 336101 लाख पर पहुंच गई। हलांकि अब तक 333351 ठिक भी हुए है। वहीं राज्य में अब कोरोना के 787 एक्टिव केस है।
Covid-19 Report For 12th Feb, 2021
New Positive Cases: 59
In quarantine: 34
Local contacts: 25(Details of local contacts will be shared by concerned District Administration)
District Wise Cases:
1. Angul: 7
2. Balasore: 4
3. Bargarh: 9
4. Cuttack: 2
5. Deogarh: 2— I & PR Department, Odisha (@IPR_Odisha) February 13, 2021
जिलेवार रूप में देखिए covid-19 के मामले
ओडिशा में जिलेवार रूप से देखिए कहा कितने कोरोना संक्रमित लोग मिले है। अंगुल में 7, बालासोर 4, बारगढ़ 9, कटक 2, देवगढ़ 2, जाजपुर 2, झारसुगुड़ा 1, कालाहांडी 2, केंद्रपाड़ा 2, खोरधा 6, मयुरभुज 2, नुआपाड़ा 2, पुरी 3, संबलपुर 7 और सुंदरगढ़ 9 मरीज मिले है।
देश में कोरोना के आकड़े
भारत में एक दिन में कोरोना वायरस (Covid-19) संक्रमण के 12,143 नए मामले सामने आए जिसके बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1.08 करोड़ से अधिक हो गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार अब तक देश में कोविड-19 के 1,06,00,625 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं अब तक देश में 79,67,647 लोगों कोरोना का वैक्सीन लगाया गया है।
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 12 फरवरी तक 20,55,88,398 नमूनों की जांच की जा चुकी है जिनमें से शुक्रवार को 7,43,614 नमूनों की जांच की गई।