spot_img
27.9 C
New Delhi
Friday, April 19, 2024

Corona Virus Update: देश में कोरोना की बेकाबू रफ्तार! पिछले 24 घंटे में 1,79,723 नए मामले

नई दिल्ली। देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण (Corona Virus Update) की रफ्तार बेकाबू हो गई है। सोमवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़े के अनुसार, बीते 24 घंटे में कोरोना के एक लाख 79 हजार 723 नए मामले सामने आए हैं और 146 लोगों की मौत हुई। वहीं, इस दौरान 46,569 लोग स्वस्थ भी हुए। चिंता की बात यह है कि सक्रिय मामलों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है।

Corona Virus: देश में बढ़ रहे कोरोना के मामले, बीते 24 घंटे में एक लाख से ज्यादा संक्रमित

सक्रिय मामलों में बढ़ोतरी

ताजा आंकड़े के अनुसार देश में सात लाख से अधिक (7,23,619) सक्रिय मरीज हो गए हैं। देश में अब तक कुल संक्रमितों (Corona Virus Update) की संख्या 3,57,07,727 हो गई है। वैक्सीनेशन का आंकड़ा 151 करोड़ को पार कर गया है।

देश में ओमिक्रोन मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 4,033 हो गई

देश में ओमिक्रोन (Omicron Variant) के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 4,033 हो गई है। 1216 मामले के साथ महाराष्ट्र पहले स्थान पर है। वहीं 529 मरीज के साथ राजस्थान दूसरे स्थान पर है। हालांकि, ओमिक्रोन के 4,033 मरीजों में से 1,552 मरीज डिस्चार्ज हो गए हैं।

तीसरी खुराक बूस्टर डोज

कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे और पांच राज्यों में चुनावों की घोषणा के बाद देश में आज से एहतियाती खुराक (Booster Dose) लगनी शुरू हो गई है। कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) की यह तीसरी खुराक बूस्टर डोज के रूप में दी जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले महीने 25 दिसंबर को ही एहतियाती खुराक को लेकर ऐलान किया था। यह तीसरी खुराक फिलहाल हेल्थ वर्कर्स और फ्रंटलाइन वर्कर्स के साथ गंभीर बीमारियों से ग्रसित वरिष्ठ नागरिकों को दी  जा रही है।

मांडविया आज पांच राज्यों के सीएम से करेंगे बात

कोरोना संक्रमण की खतरनाक रफ्तार को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया आज पांच राज्यों एवं एक केंद्रशासित प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ संवाद कर सकते है। जानकारी के मुताबिक मांडविया राजस्थान, मध्य प्रदेश, गोवा, गुजरात और महाराष्ट्र एवं केंद्रशासित प्रदेश दादर एवं नागर हवेली एवं दमन और दीव के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ डिजिटल माध्यम से संवाद करेंगे।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
Archana Kanaujiya
Archana Kanaujiya
I am Archana Kanaujiya working as Content Writer/Content Creator. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Editing and Photography.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 19, 2024 8:25 AM
533,570
Total deaths
Updated on April 19, 2024 8:25 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 19, 2024 8:25 AM
0
Total recovered
Updated on April 19, 2024 8:25 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles