spot_img
35.1 C
New Delhi
Friday, April 19, 2024

Corona Virus Update: टीकाकरण के साथ, देश में कोरोना की धीमी होती रफ्तार

नई दिल्ली। देश में आज कोरोना के 19,740 नए मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटों में 248 मरीजों ने महामारी से जान गंवाई है। जिसके बाद देश में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 4,50,375 हो गयी है।
पिछले 24 घंटों में 23,070 लोग महामारी को हराकर ठीक भी हुए। जिसके बाद कोरोना से अब तक ठीक होने वालों की संख्या देश में 3,32,48,291 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में COVID-19 के एक्टिव मरीज अब घटकर 3,39,35,309 लाख हो गए हैं।

ड्रग्स केस में Aryan Khan पहुंचे उसी जेल जहां पर संजय दत्त के अलावा कई सितारों की कटी हैं रातें

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 19,740 नए मामले आए, 23,070 रिकवरी हुईं और 248 लोगों की कोरोना से मौत हुई।

कुल मामले: 3,39,35,309
सक्रिय मामले: 2,36,643
कुल रिकवरी: 3,32,48,291
कुल मौतें: 4,50,375
कुल वैक्सीनेशन: 93,99,15,323

मुंबई में आज 532 नए कोविड मामले, 8 मौतें और 287 रिकवरी दर्ज़ की गई। सक्रिय मामलों की संख्या 5,017 है।

मिज़ोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 950 नए मामले सामने आए और कोरोना से एक मौत हुई।

कुल मामले: 1,04,659
सक्रिय मामले: 15,956
कुल डिस्चार्ज: 88,358
कुल मौतें: 345

केरल में आज COVID19 के 10,944 नए मामले सामने आए। 12,922 मरीज ठीक हुए और 120 लोगों की मौत दर्ज की गई।

सक्रिय मामले: 1,16,645
कुल रिकवरी: 46,31,330
कुल मृत्यु: 26,072

पिछले 24 घंटों में 95,510 नमूनों की जांच की गई।

देश में एक दिन में कोविड-19 (Covid-19) के 19,740 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,39,35,309 हो गई जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घट कर 2,36,643 रह गई है जो 206 दिन में सबसे कम है।

Roorkee: इस आबादी का ना कोई गांव ना शहर, BTV भारत की ग्राउंड जीरो से स्पेशल रिपोर्ट

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) के शनिवार सुबह आंकड़ों के अनुसार, कोरोना वायरस (Corona Virus) से 248 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 4,50,375 हो गई है. संक्रमण के रोज आने वाले मामले लगातार 15वें दिन 30,000 से कम है। मंत्रालय ने बताया कि राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत टीकों की अब तक दी गई कुल खुराकें 94 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी हैं।

आंकड़ों के मुताबिक, उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 2,36,643 रह गयी है जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.70 % है और मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 97.98% दर्ज की गयी जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 3,578 मामलों की कमी दर्ज की गयी है। संक्रमण की दैनिक दर 1.56 % दर्ज की गयी। यह पिछले 40 दिनों से 3% से कम रही है। साप्ताहिक संक्रमण दर 1.62% दर्ज की गयी जो पिछले 106 दिनों से 3% से कम है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

 

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 19, 2024 8:30 PM
533,570
Total deaths
Updated on April 19, 2024 8:30 PM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 19, 2024 8:30 PM
0
Total recovered
Updated on April 19, 2024 8:30 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles