spot_img
34 C
New Delhi
Friday, April 19, 2024

Coronavirus in China: चीन में Corona बेकाबू, lockdown में भोजन तक की किल्लत, भाग रहे वर्कर

Coronavirus in China: चीन में Corona बेकाबू, lockdown में भोजन तक की किल्लत, भाग रहे वर्कर

International Desk | BTV Bharat

चीन के झेंगझोऊ शहर में कोरोना वायरस का संक्रमण एक बार फिर से तेजी से बढ़ रहा है। इंफेक्शन की चेन को रोकने के लिए चीनी प्रशासन की ओर से यहां लॉकडाउन लगा दिया गया है। देश के सबसे बड़े आईफोन फैक्ट्री के तौर पर मशहूर झेंगझोऊ में दहशत का माहौल है। आलम यह है कि शहर में काम करने वाले प्रवासी मजदूर यहां से भाग रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कामगारों ने भागने के लिए एप्पल की सबसे बड़ी असेंबली साइट को तोड़ दिया है। ये लोग झेंगझोऊ के फॉक्सकॉन में लगे जीरो कोविड लॉकडाउन से बचकर भाग रहे हैं।

कई लोग तो 100 किलोमीटर दूर स्थित अपने घर को पैदल ही जा रहे

यहां से चुपके से बाहर निकलने के बाद कई लोग तो 100 किलोमीटर से भी अधिक दूर स्थित अपने घर को पैदल ही जा रहे हैं। ये लोग कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने को लेकर बनाए गए ऐप से भी बचकर निकल रहे हैं। चीनी सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो शेयर किए जा रहे हैं जिसमें लोगों को प्लांट की चहारदीवारी से कूदते देखा जा सकता है। यह प्लांट झेंगझोऊ की सेंट्रल सिटी में स्थित फॉक्सकॉन का है। कुछ दिनों पहले यह खबर आई थी कि संक्रमण को रोकने के लिए कई कामगारों को क्वारंटीन कर दिया गया है।

लोगों को एक-दूसरे से मिलने से रोका जा रहा है

लोगों को एक-दूसरे से मिलने से रोका जा रहा है। झेंगझोऊ स्थित फॉक्सकॉन में करीब 3 लाख लोग काम करते हैं और दुनिया के आधे आईफोन तो यहीं पर बनते हैं। लॉकडाउन की वजह से भोजन की तंगी का भी सामना करना पड़ रहा है। यहां अफरातफरी भरा माहौल है। ऐसे कई सारे वीडियो सामने आए हैं जिनमें प्रवासी मजदूरों को अपने घर के लिए भागते देखा जा सकता है। लॉकडाउन के चलते पब्लिक ट्रांसपोर्ट उपलब्ध नहीं है। लोग पैदल ही जा रहे हैं। इसे चीनी प्रशासन का मिस-मैनेजमेंट माना जा रहा है।

ये भी पढ़े: Chhath Puja 2020: America में दिखा छठ पर्व का उत्साह, उभक्तों ने दिया सूर्य को अर्घ्य

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 19, 2024 11:27 AM
533,570
Total deaths
Updated on April 19, 2024 11:27 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 19, 2024 11:27 AM
0
Total recovered
Updated on April 19, 2024 11:27 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles