spot_img
35.1 C
New Delhi
Friday, April 19, 2024

भारत में पिछले 24 घंटे में Covid-19 के 12,899 नए मामले, 107 लोगों की मौत

नई दिल्ली। भारत (India) में एक दिन में कोविड-19 (Covid-19) के 12,899 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,07,90,183 हो गए। वहीं 1,04,80,455 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, वायरस से 107 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,54,703 हो गई।

किसान नेता राकेश टिकैत का बड़ा ऐलान, कहा-अक्टूबर से पहले खत्म नहीं होगा आंदोलन

स्वास्थ्य मंत्रालय की आंकड़ों के अनुसार, कुल 1,04,80,455 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ देश में मरीजों के ठीक होने की दर 97.13 प्रतिशत है। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.43 प्रतिशत है। देश में अभी कोविड-19 के उपचाराधीन लोगों की संख्या दो लाख से कम है। अभी 1,55,025 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.44 प्रतिशत है।

भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे।

मोदी सरकार की Twitter को चेतावनी, विवादित हैशटैग हटाओ वरना…

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, तीन फरवरी तक 19,92,16,019 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई। इनमें से 7,42,841 नमूनों का परीक्षण बुधवार को किया गया था।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 19, 2024 8:30 PM
533,570
Total deaths
Updated on April 19, 2024 8:30 PM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 19, 2024 8:30 PM
0
Total recovered
Updated on April 19, 2024 8:30 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles