spot_img
25.1 C
New Delhi
Thursday, April 18, 2024

Odisha में Covid-19 की रफ्तार थमी, देखिए क्या कहते हैं आकड़े…

नई दिल्ली। कोरोना (Covid-19) की दूसरी लहर का ग्राफ भारत (India) में धीरे-धारे कम होने लगा है। वहीं अब मौतों के आकड़ो में भी कमी होती दिख रही है। वहीं ओड़िशा (Odisha) की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 6019 नए मामले के साथ कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या की बढ़कर 831129 लाख पर पहुंच गई। हालांकि अब तक 756641 ठीक भी हुए है। वहीं राज्य में अब कोरोना के 71312 एक्टिव केस है।

Unlock-2 में दिल्ली का हुआ कुछ ऐसा हाल, हर जगह दिखी भीड़-भाड़

जिलेवार रूप में देखिए covid-19 के मामले

ओडिशा में जिलेवार रूप से देखिए कहा कितने कोरोना संक्रमित लोग मिले है। अंगुल 335, बालासोर 286, बारगढ़ 122, भद्रक 262, बालांगीर 66, बौध 79, कटक 531, देवगढ़ 24, ढ़ेकनाल 291, गजपति 34, गंजाम 73, जगतसिंहपुर 196, जाजपुर 406, झारसुगुड़ा 41, कालाहांडी 70, कंधमाल 76, केंद्रपाड़ा 218, क्योंझर 120, खोरधा 796, कोरापुट 142, मलकानगिरी 85, मयुरभंज 333, नबरंगपुर 151, नयागढ़ 191, नुआपाड़ा 23, पुरी 324, रायगढ़ा 108, संबलपुर 131, सोनेपुर 65, सुंदरगढ़ 283 और स्टेट पुल से 157 मरीज मिले है।

Covid-19 update: देश में पिछले 24 घंटे में 92,596 हजार नए केस, 2219 की मौत

देश में कोरोना के आकड़े

देश में पिछले 24 घंटे की बात करें तो कोरोना के 92,596 नए मामले आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,90,89,069 हो गई। वहीं देशभर में अबतक कुल वैक्सीनेशन का 23,90,58,360 हुआ है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में लगातार उपचाराधीन मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

अभी देश में 12,31,415 लोगों का कोरोना वायरस (Corona virus) का इलाज चल रहा है। वहीं पिछले 24 घंटे में 2219 और मरीजों की वायरस से मौत हुई, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 3,53,528 हो गई है। वहीं आंकड़ों के अनुसार देश में अबतक कुल 2,75,04,126 लोगों कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए है।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 18, 2024 9:13 AM
533,570
Total deaths
Updated on April 18, 2024 9:13 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 18, 2024 9:13 AM
0
Total recovered
Updated on April 18, 2024 9:13 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles