spot_img
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 28, 2024

Odisha में Covid-19 का कहर जारी, देखिए क्या कहते हैं आकड़े…

नई दिल्ली। कोरोना (Covid-19) की दूसरी लहर का ग्राफ भारत (India) में धीरे-धारे कम होने लगा है, हालांकि मौते के आकड़ो में कोई कमी नहीं देखी गई है। वहीं ओड़िशा (Odisha) की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 6736 नए मामले के साथ कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या की बढ़कर 732739 लाख पर पहुंच गई। हालांकि अब तक 623628 ठीक भी हुए है। वहीं राज्य में अब कोरोना के 106440 एक्टिव केस है।

देश में क्या है Covid-19 से हालात, स्वास्थ मंत्रालय की ये खास रिपोर्ट देखिए

जिलेवार रूप में देखिए covid-19 के मामले

ओडिशा में जिलेवार रूप से देखिए कहा कितने कोरोना संक्रमित लोग मिले है। अंगुल 788, बालासोर 71, बारगढ़ 405, भद्रक 206, बालांगीर 144, बौध 262, कटक 362, देवगढ़ 64, ढ़ेकनाल 178, गजपति 80, गंजाम 196, जगतसिंहपुर 106, जाजपुर 374, झारसुगुड़ा 120, कालाहांडी 241, कंधमाल 85, केंद्रपाड़ा 24, क्योंझर 24, खोरधा 517, कोरापुट 219, मलकानगिरी 98, मयुरभंज 34, नबरंगपुर 282, नयागढ़ 282, नुआपाड़ा 207, पुरी 265, रायगढ़ा 133, संबलपुर 309, सोनेपुर 82 सुंदरगढ़ 720 और स्टेट पुल से 102 मरीज मिले है।

Health Alert: बच्चों में COVID-19 लक्षणों की पहचान कैसे करें?

देश में क्या कहते हैं आकड़े

देश में पिछले 24 घंटे की बात करें तो कोरोना के 2,11,298 नए मामले आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,73,69,093 हो गई। वहीं देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 18,85,805 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 20,26,95,874 हुआ। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में लगातार उपचाराधीन मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

अभी देश में 24,19,907 लोगों का कोरोना वायरस (Corona virus) का इलाज चल रहा है। वहीं पिछले 24 घंटे में 3,847 और मरीजों की वायरस से मौत हुई, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 3,15,235 हो गई है। वहीं आंकड़ों के अनुसार देश में अबतक कुल 2,46,33,951 लोगों कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए है।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,034,022
Confirmed Cases
Updated on March 28, 2024 9:56 PM
533,543
Total deaths
Updated on March 28, 2024 9:56 PM
44,500,479
Total active cases
Updated on March 28, 2024 9:56 PM
0
Total recovered
Updated on March 28, 2024 9:56 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles