नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया (Australia) के पूर्व स्पिनर ‘शेन वॉर्न’ (Shane Warne) बाइक दुर्घटना (Bike Accident) में घायल हो गए। वह बेटे ‘जैक्सन’ के साथ ‘मेलबर्न’ (Melbourne) में 300 किलो ग्राम भार वाली एक मोटरसाइकिल की सवारी कर रहे थे। ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर ‘शेन वॉर्न’ को गंभीर चोट नहीं आई है। उनके कूल्हे, घुटने और टखने में चोटें आई हैं। जबकि, उनके बेटे (Jackson) के बारे में जानकारी नहीं मिली है कि – उन्हें भी चोट लगी है या नहीं।
UP में अगले साल होने वाला विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे Akhilesh Yadav
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व स्पिनर शेन वॉर्न बेटे ‘जैक्सन’ के साथ अपनी मोटरसाइकिल की सवारी कर रहे थे। जब वह गिरे तो 15 मीटर से अधिक तक घिसटते गए। दुर्घटना के बाद शेन वॉर्न ने कहा कि – मैं थोड़ा पस्त, चोटिल और बहुत दुखी हूं। शेन वॉर्न को गंभीर चोट नहीं है, किन्तु, अगली सुबह उन्हें काफी दर्द था।
UP: नई हवा है जो BJP है वही सपा है – Congress
52 वर्षीय क्रिकेटर वॉर्न ने इस डर से अस्पताल विजिट किया कि – शायद उनका पैर टूट गया हो या उनके कूल्हे में कोई फ्रेक्चर तो नहीं है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर वॉर्न से अभी भी आगामी एशेज सीरीज के लिए कॉमेंट्री करने की उम्मीद है, जो 8 दिसंबर से ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच गाबा में आरम्भ हो रहा है।
शेन वॉर्न ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 300 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। उन्हें विश्व का महानतम लेग स्पिनर कहा जाता है। टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 708 विकेट हैं। तो वहीं, एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उन्होंने 293 विकेट लिए हैं।
निष्कर्ष :-
ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वॉर्न एक मोटरबाइक एक्सीडेंट में घायल हो गए हैं। जब उनकी बाइक का एक्सीडेंट हुआ तो उनका बेटा भी साथ राइड कर रहा था।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।